CPI नेता एबी बर्धन की हालत नाजुक, अस्पताल में है भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीआई के वयोवृद्ध नेता एबी बर्धन (92) की हालत नाजुक बनी हुई है, हालांकि वे वेंटिलेटर पर नहीं हैं। सोमवार की तुलना में उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया है।
दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया है कि बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए।
सीपीआई के वरिष्ठ नेता अतुल अंजान ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी तबियत में मामूली सुधार हुआ था।
क्लोटिंग में कोई बदलाव नहीं आया
सीपीआई नेता वर्धन के शरीर और पैरों में थोड़ी हलचल थी और उन्होंने आंखें भी खोली थी। मंगलवार को उनका सिटी स्कैन भी किया गया, लेकिन रिपोर्ट बहुत अच्छी नहीं आई है।
उम्मीद की जा रही थी कि मंगलवार को उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्लोटिंग में कोई बदलाव नहीं आया है, लिहाजा ऐसी स्थिति में चिकित्सकों ने सर्जरी करने की सलाह नहीं दी है।
उन्होंने कहा कि दूसरे अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी राय-विचार जीबी पंत के चिकित्सक कर रहे हैं।