फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CP gave orders to stop attacks like Donald Trump

Delhi: डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस भी सतर्क, सीपी ने की बैठक; 15 अगस्त की तैयारियां कीं शुरू

Wed, 17 Jul 2024 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 05:08 AM IST
सार

15 अगस्त पर आतंकी या फिर खालिस्तानी हमले की संभावनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि देश में 15 अगस्त को डोनाल्ड ट्रंप जैसा हमला हो सकता है। ऐसे में हमें सतर्क रहना होगा।

विज्ञापन
CP gave orders to stop attacks like Donald Trump
संजय अरोड़ा, दिल्ली पुलिस आयुक्त - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मींदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो उठी है। 15 अगस्त पर आतंकी या फिर खालिस्तानी हमले की संभावनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि देश में 15 अगस्त को डोनाल्ड ट्रंप जैसा हमला हो सकता है। ऐसे में हमें सतर्क रहना होगा। आयुक्त ने मंगलवार को तैयारियों को लेकर दूसरी मीटिंग बुलाई थी। दूसरी तरफ, 15 अगस्त के दिन टारगेट किलिंग के इनपुट मिले हैं। इसको लेकर पुलिस अभी से सतर्क नजर आ रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 अगस्त की तैयारियां एक महीने पहले शुरू हो जाती है। तैयारियों को लेकर पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को सीनियर अफसरों समेत सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों को बैठक में बुलाया। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड पर हुए हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में इस तरह की वारदात न हो पाए। इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्टाफ को जल्द से जल्द सक्रिय किया जाए। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी सुरक्षा के वहीं कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, अभी तक आतंकी हमले के इनपुट नहीं मिले है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार आतंकी हमला होने की कम ही संभावना है। इस बार गैंगस्टर व बदमाश टारगेट किलिंग कर सकते हैं। इसके कुछ इनपुट मिले हैं। साथ ही खालिस्तान समर्थक गुरूपंत पन्नू 15 अगस्त पर जगह-जगह खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश करेंगा। पन्नू की ओर से दिल्ली का माहौल खराब करने की पूरी संभावना व इनपुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed