फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   COVID19 Delhi reports 249 positive cases one death and 96 recoveries

Corona Alert: देश की राजधानी में 249 कोरोना संक्रमित और एक की मौत, बीते दिन के मुकाबले 38 फीसदी का इजाफा

Sat, 25 Dec 2021 06:36 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 06:36 PM IST
सार

देश के तमाम हिस्सों की तरह दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में 249 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई है।  करीब छह महीने पहले 12 जून को 255 केस आए थे। तब से लेकर अब तक आज सबसे अधिक मामले मिले हैं।

विज्ञापन
COVID19 Delhi reports 249 positive cases one death and 96 recoveries
सांकेतिक तस्वीर, कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 48 घंटे में ही दैनिक मामलों में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। जबकि एक और मरीज की संक्रमण के चलते मौत हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 249 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 96 मरीजों को छुट्टी दी गई है। इस बीच एक मरीज की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इस माह में कोरोना संक्रमण से यह छठवीं मौत है। बीते बृहस्पतिवार को राजधानी में 125 लोग संक्रमित मिले थे लेकिन शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 180 तक पहुंच गई थी। 

विज्ञापन


विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 57295 सैंपल की जांच हुई है। अन्य दिनों की भांति यह संख्या कम है क्योंकि इससे पहले रोजाना 60 हजार से अधिक सैंपल की जांच हो रही थी। इसी का नतीजा है कि दैनिक संक्रमण दर 0.29 से बढ़कर 0.43 फीसदी दर्ज की गई है। इसमें 0.14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जोकि चिंताजनक है। 
विज्ञापन


बहरहाल राजधानी में कुल संक्रमण के मामले बढ़कर 1443062 हुए हैं जिनमें से 1417024 मरीज स्वस्थ हुए हैं लेकिन 25104 मरीजों की मौत हुई है। पिछले एक दिन में 1.14 लाख लोगों को वैक्सीन भी दिया गया। इसी के साथ ही राजधानी में दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म करने वालों की संख्या बढ़कर 1.05 करोड़ पार हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


48 घंटे में 250 सक्रिय केस भी बढ़े
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 48 घंटे में 250 सक्रिय मामले भी बढ़े हैं। 23 दिसंबर तक राजधानी में कोरोना संक्रमण के 684 मरीज उपचाराधीन थे लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 934 तक पहुंच गई है। इनमें से 464 मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेशन में है। 23 दिसंबर तक यह संख्या 336 ही थी। इसी तरह बीते दो दिन दिल्ली के 44 नए इलाके सील किए गए हैं। अब 248 इलाके पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं जहां के लोगों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी गई है।

हर दिन बढ़ रही ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या

दिल्ली में हर दिन ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले एक दिन में ही नौ नए मामले सामने आए हैं। जिसके चलते ओमिक्रॉन मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 79 हुई है। इनमें से अब तक 23 मरीजों को छुट्टी मिली है लेकिन 14 दिन के लिए घरों में क्वारंटीन रखा गया है। बीते दो दिन में 15 मामले सामने आए हैं जबकि किसी भी मरीज को छुट्टी नहीं दी गई है। 
 

अभी भी दस मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी

लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अभी भी 10 मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। हवाई अड्डे से संक्रमित मिलने के बाद मरीजों को अस्पताल भेजना जारी है। अभी उनके यहां 22 ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं बत्रा अस्पताल में भर्ती हुए चार, मैक्स में सात और फोर्टिस अस्पताल में दो मरीज उपचाराधीन हैं। ओमिक्रॉन संक्रमितों में लक्षण कम ही देखने को मिल रहे हैं। अधिकांश मरीजों को परेशानी नहीं है। जबकि कुछ रोगियों को सिरदर्द, जुकाम जैसे लक्षण हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को त्योहारों पर बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed