{"_id":"20f2cd5e570f6f0be72f20a96de02cf1","slug":"cousins-shot-in-unrequited-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में चचेरी बहन को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार में चचेरी बहन को गोलियों से भूना
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 30 Mar 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफा प्यार में पागल युवक ने शनिवार दोपहर मायके रह रही चचेरी बहन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव दरियापुर निवासी नीलोफर (26) पुत्री स्व. इरफान का सात साल पहले पति से तलाक हो गया था। नीलोफर इसके बाद से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप हैै कि पड़ोस में रहने वाला ताऊ का बेटा फरहान नीलोफर पर बुरी नजर रखता था और जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था। नीलोफर के परिजन फरहान से शादी के लिए तैयार नहीं थे। नीलोफर ने भी परिजनों की इच्छा के बगैर शादी से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
इससे बौैखलाया फरहान शनिवार दोपहर डेढ़ बजे पिस्टल लेकर घर में घुस आया और उसने नीलोफर को ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दीं। दो गोली पेट, एक सीने और एक बाजू में लगी। जिला अस्पताल उसे दिल्ली के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
मुंह में ठूंसी थी पिस्टल
नीलोफर के भाई मोहम्मद तारीफ की मानें तो फरहान संगीन मामलों में जेल भी जा चुका है। फरहान नीलोफर से जबरन शादी करना चाह रहा था और कई माह से परेशान कर रहा था। 15 दिन पहले शादी की मंजूरी लेने के लिए फरहान से नीलोफर के मुंह में पिस्टल ठूंस दी थी।
‘फोन पर पति ने दिया था तलाक’
तारीफ ने बताया कि नीलोफर का निकाह दस वर्ष पहले दिल्ली निवासी युवक से किया था। नीलोफर की दो बेटियां थीं और वह गर्भवती थी। इसी दौरान नीलोफर मायके में आई थी और उसके पति ने फोन पर तलाक दे दिया था।
आरोपी के घर पर ताला
वारदात के बाद फरहान फरार हो गया और उसके परिजन भी वहां से चले गए। जबकि नीलोफर के परिजनों ने बताया कि फरहान के परिजनों का कोई कसूर नहीं है। फरहान उन्हें भी धमकाता रहता था।
थप्पड़ मारे फिर गोली
नीलोफर के सात वर्षीय मासूम पुत्र शानिफ वारदात के दौरान घर में मौजूद था। शानिफ नेे बताया कि ‘मैं नहा रहा था, अम्मी मसाले लेकर आ रहीं थीं। फरहान नेे अम्मी को थप्पड़- मारे औैर फिर गोली मार दीं।’