{"_id":"2d470d3227887f3754de54d1b06f0933","slug":"cousine-brother-abducted-wife-and-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई पर पत्नी और बच्चे के अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई पर पत्नी और बच्चे के अपहरण का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 04 Apr 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
शीतला कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई पर उसकी पत्नी और बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमित कुमार ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चचेरे भाई सुरेंद्र (22) का पिछले कई सालों से उसके घर पर आना जाना था। 28 मार्च को उसके घर पर नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसकी पत्नी और तीन साल के बच्चे का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उसने यूपी स्थित घर तक छानबीन की लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। इस मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर रहे एएसआई देवचरण के अनुसार, दोनों के मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन पता लगाई जा रही है।
विज्ञापन