फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cousin brother raped sister by clicking objectionable photo in faridabad

नहाते हुए खींची शादीशुदा बहन की तस्वीर, ससुराल में ही करता रहा रेप

Mon, 01 May 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 01 May 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
cousin brother raped sister by clicking objectionable photo in faridabad
डेमो पिक
सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता को उसकी अश्लील फोटो दिखा उसका चचेरा भाई ही उसे दुष्कर्म का शिकार बनाता रहा। 
विज्ञापन


प्रसव के कुछ दिन बाद ही चचेरे भाई ने पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया तो उसने पति को आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। 

महिला थाना पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय महिला का विवाह डेढ़ साल पहले सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में ही रहने वाले युवक से हुआ था।  शादी के कुछ दिन बाद वह घर पर अकेली थी, इस दौरान उसका चचेरा भाई आ गया। 
विज्ञापन

 

मोबाइल से ली बहन की अश्लील तस्वीर

cousin brother raped sister by clicking objectionable photo in faridabad
rape
उसने अपने मोबाइल फोन में महिला को उसकी नहाते हुए की फोटो दिखाई। महिला ने फोटो डिलीट करने की गुहार लगाई। इसकी आड़ में आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी उसका चचेरा भाई उसे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता रहा और किसी को बताने पर पति की हत्या करने की धमकी देता। 

पीड़िता ने यह बात अपनी मां और भाई को बताई तो बदनामी का भय दिखा कर उसे चुप रहने की सलाह दी गई। जनवरी में पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। 

प्रसव के बाद भी शारीरिक संबंध के लिए बनाया दबाव

cousin brother raped sister by clicking objectionable photo in faridabad
gangrape
प्रसव के कुछ दिन बाद ही घर आए चचेरे भाई ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पति को सबकुछ बता दिया। 

महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed