{"_id":"6642c22f201a06b16608b773","slug":"court-will-consider-the-chargesheet-filed-against-kavita-today-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Liquor Scam: के कविता के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर कोर्ट आज करेगी विचार, बीआरएस नेता और चार अन्य हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Liquor Scam: के कविता के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर कोर्ट आज करेगी विचार, बीआरएस नेता और चार अन्य हैं आरोपी
Tue, 14 May 2024 07:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 May 2024 07:15 AM IST
सार
राउज एवेन्यू कोर्ट मंगलवार को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर नए आरोपपत्र पर विचार कर सकती है। इसमें बीआरएस नेता के कविता और चार अन्य को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
बीआरएस नेता के. कविता
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राउज एवेन्यू कोर्ट मंगलवार को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर नए आरोपपत्र पर विचार कर सकती है। इसमें बीआरएस नेता के कविता और चार अन्य को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
ईडी और सीबीआई मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा मामले की अगली सुनवाई 14 मई तक के लिए स्थगित कर दी है। ईडी ने शुक्रवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अनुलग्नकों के साथ लगभग 200 पृष्ठों की अभियोजन शिकायत (आरोप पत्र) दायर की। सूत्रों ने बताया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी की एमएलसी कविता, आप के गोवा अभियान को संभालने वाली कंपनी चैरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के तीन कर्मचारी दामोदर शर्मा, प्रिंस कुमार और चनप्रीत सिंह व अरविंद सिंह को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन