{"_id":"598204de4f1c1b677d8b45e6","slug":"court-to-frame-charges-against-kejriwal-sisodia-on-8th-august","type":"story","status":"publish","title_hn":" मानहानि मामला: केजरीवाल समेत तीन के खिलाफ आरोप तय करेगी अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानहानि मामला: केजरीवाल समेत तीन के खिलाफ आरोप तय करेगी अदालत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
kejriwal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व योगेंद्र यादव के खिलाफ मानहानि मामले में आरोप तय करने के लिए अदालत ने आठ अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहले टिकट की पेशकश करने और उसके बाद टिकट नहीं देने तथा मीडिया में आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने मानहानि की शिकायत दायर की थी। कड़कड़डूमा अदालत के महानगर दंडाधिकारी प्रांजल अनेजा आठ अगस्त को केजरीवाल, सिसोदिया व यादव के खिलाफ मानहानि मामले में आरोप तय करेंगे।
विज्ञापन
अदालत ने इन तीनों आरोपियों को चार जून 2014 को दस-दस हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी।
शिकायकर्ता अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि आप पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2013 के चुनाव में टिकट की पेशकश की लेकिन उसके बाद उसे टिकट नहीं दिया। शर्मा का यह भी आरोप है कि 14 अक्तूबर 2013 को एक लेख प्रकाशित किया गया, जिसमें इन लोगों ने उनके प्रति काफी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को आघात लगा।
विज्ञापन
जबकि पार्टी का कहना था कि अधिवक्ता शर्मा ने उनको अपने खिलाफ विचाराधीन मामलों की गलत जानकारी दी थी और केजरीवाल ने कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया था। ऐसे में मानहानि का मामला बनता ही नहीं है।