फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court sentenced man to prostitution conviction

युवती को कोठे पर बेचने वाले को कोर्ट ने सुनाई सजा

Thu, 19 Feb 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Feb 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
 court sentenced man to prostitution conviction

पश्चिम बंगाल की युवती को कोठे पर बेचने के मामले में एक शख्स को दोषी ठहराते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने वेश्यावृत्ति कराने के अपराध के लिए एक महिला को तीन साल कैद की सजा सुनाई। पुलिस ने युवती को अन्य 10 लड़कियों को कोठे पर छापा मारकर मुक्त करवाया था।

विज्ञापन


तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने पीड़िता के बयान को भरोसेमंद मानते हुए इशराफुल को अपहरण की धारा में दोषी ठहराते हुए 10 साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने फैसले में कहा कि पीड़िता को शादी का झांसा देकर इशराफुल पश्चिम बंगाल से लेकर आया था और नई दिल्ली लाकर उसे कोठे पर बेच दिया। अदालत ने पीड़िता को कानून के मुताबिक मुआवजा देने का निर्देश सरकार को दिया है।
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक पुलिस ने जीबी रोड में 25 जून 2012 को छापा मारकर 10 लड़कियों को मुक्त कराया था। यहां से पुलिस ने चार महिलाओं पूजा, पदमा, चंदा व रजिया को वेश्यावृति कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अदालत ने इस मामले में अन्य लड़की के बयान के आधार पर पूजा को वेश्यावृति कराने के लिये तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में चंदा को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। इसी मामले में तीसरी महिला आरोपी रजिया को भी दोषी ठहराया है लेकिन वह लंबे से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed