फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court sent summons to Minister Atishi in defamation case filed by BJP

Delhi : दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को समन, सीएम केजरीवाल को राहत, मार्लेना से 29 जून को पेश होने के लिए कहा

Wed, 29 May 2024 03:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 29 May 2024 03:11 AM IST
सार

भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बिना किसी तर्क के, बिना किसी सबूत के 'ऑपरेशन लोटस' जैसा घिनौना आरोप उनकी पार्टी पर लगाया।

विज्ञापन
Court sent summons to Minister Atishi in defamation case filed by BJP
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी - फोटो : X @AamAadmiParty

विस्तार

अदालत ने मंगलवार को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दायर मानहानि मामले पर समन जारी कर तलब किया है। हालांकि अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत प्रदान करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता। कपूर ने आरोप लगाया कि आप नेताओं ने गलत दावा किया कि भाजपा ने आप विधायकों पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था। साथ ही हर विधायक को करोड़ों रुपये की ऑफर की गई थी।

विज्ञापन


राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तान्या बामनियाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी करने के लिए उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है। अदालत ने कहा, आतिशी को आईपीसी की धारा 500 के तहत बुलाने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं।
विज्ञापन


कपूर ने केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर करते हुए दावा किया कि जब भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) किसी भी मामले के संबंध में आप नेताओं से संपर्क करता है, तो वे आरोप लगाते हैं कि भाजपा आप विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता और नई दिल्ली संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बिना किसी तर्क के, बिना किसी सबूत के 'ऑपरेशन लोटस' जैसा घिनौना आरोप पार्टी पर लगाया। तब प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दिल्ली की मंत्री पर मानहानि का मामला दायर कराया गया।

अब आतिशी की गिरफ्तारी की रची जा रही साजिश: सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, मैंने पहले ही कहा था कि वे (केंद्र सरकार) अगली बार आतिशी को गिरफ्तार करेंगे। वे अब आतिशी की गिरफ्तारी की साजिश रच रहे हैं। यह पूरी तरह से तानाशाही है। झूठे मामलों में वे एक-एक करके आप के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। अगर मोदी जी दोबारा सत्ता में आए तो हर एक विपक्षी नेता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed