{"_id":"656626364a2a6f048f06dcab","slug":"court-seeks-reply-from-ed-on-sanjay-singh-s-bail-in-excise-policy-case-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी नीति मामला: कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत पर ईडी से जवाब मांगा, छह दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी नीति मामला: कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत पर ईडी से जवाब मांगा, छह दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश
Tue, 28 Nov 2023 11:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:11 PM IST
सार
राउज एवेन्यू कोर्ट आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में आप सांसद संजय सिंह की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर ईडी को छह दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को ईडी को आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में आप सांसद संजय सिंह की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर ईडी को छह दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। राउज एवेन्यू अदालत स्थित विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल के समक्ष संजय सिंह ने तर्क रखा कि उन्हें आगे हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। न्यायाधीश ने ईडी को आरोपी को जवाब की एक प्रति उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।
मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी ने सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब समाप्त हो चुकी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को मौद्रिक लाभ हुआ।
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी ने सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब समाप्त हो चुकी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को मौद्रिक लाभ हुआ।
विज्ञापन