फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court says, forced sex is not rape in marriage

'पत्नी से जबरन संबंध बनाना बलात्कार नहीं'

Mon, 12 May 2014 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 May 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
court says, forced sex is not rape in marriage

दिल्ली की एक अदालत ने एक पति को अपनी पत्नी से रेप के मामले में बरी कर दिया। कोर्ट का कहना है कि पत्नी के साथ जबरदस्ती बनाए गए शारीरिक संबंध को रेप की कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता है।

विज्ञापन


द्वारका कोर्ट में चल रहे एक मामले में एक महिला ने अपने पति पर ही रेप करने का आरोप लगाया था। एडिशनल सेशन जज वीरेंद्र भट्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पति और पत्नी की स्थिति में रेप का मामला नहीं बनता है चाहे पीड़ित की इच्छा और सहमति के बिना ही सेक्स हुआ हो। जिसके बाद रेप के आरोपी पति को अदालत ने बरी कर दिया।

विज्ञापन

जबरदस्ती शादी करने का भी लगा आरोप

court says, forced sex is not rape in marriage

पति पर आरोप लगाते हुए पत्नी ने दावा किया था कि आरोपी विकास मार्च 2013 में उसे बेहोशी की हालत में गाजियाबाद के मैरिज रजिस्ट्रार के दफ्तर ले गया और शादी के कागजात पर साइन करवा लिए।

आरोप था कि बाद में आरोपी ने पीड़ित के साथ रेप किया और फिर उसे छोड़ दिया। महिला ने अक्टूबर 2013 में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

अदालत ने इस मामले में 7 मई को अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि शिकायतकर्ता और आरोपी कानूनी तौर पर शादीशुदा हैं। साथ ही पीड़ित बालिग भी है। ऐसे में दोनों की शादी होने के बाद जबर्दस्ती सेक्स होने पर भी रेप का केस नहीं बनता है।

कोर्ट में आरोपों को साबित नहीं कर पाई महिला

court says, forced sex is not rape in marriage

अदालत ने यह भी कहा कि इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिल पाया कि आरोपी ने पीड़ित को मैरिज रजिस्ट्रार के दफ्तर ले जाने से पहले कोई नशा दिया था। इस बात का यकीन दिलाने के लिए कोई सबूत नहीं मिल पाया।

दूसरी ओर इस केस में आरोपी बनाए गए शख्‍स ने बेगुनाह होने का दावा करते हुए कहा कि महिला के घर पर 2 फरवरी 2011 को शादी हुई थी। उसका दावा था कि पत्नी के कहने पर ही उसने गाजियाबाद कोर्ट में शादी रजिस्टर करवाने का फैसला लिया था।

विकास ने यह आरोप भी लगाया कि उसकी बहन का घर का मालिकाना हक उसे न मिल पाने के बाद ही पत्नी ने रेप का केस दायर किया था। अदालत ने आरोपी को बरी करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता के आरोपों के समर्थन में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed