फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court says file a case on embezzlement accused gk

दिल्लीः अदालत का फरमान, गबन के आरोपी जीके पर केस दर्ज करें

Fri, 14 Dec 2018 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Dec 2018 06:47 AM IST
विज्ञापन
court says file a case on embezzlement accused gk
पटियाला हाउस कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

डीएसजीएमसी (दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ गबन के आरोपों की जांच के लिए कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। कमेटी मेंबर गुरमीत सिंह शंटी ने इन पदाधिकारियों पर कमेटी के 51 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दायर की थी। 

विज्ञापन


इतना ही अदालत ने थाना नॉर्थ एवेन्यु एसएचओ को भी नोटिस जारी कर पूछा है कि जब संज्ञेय अपराध होने की बात सामने आई थी तो एफआईआर क्यों नहीं की गई। इसके लिए एसएचओ पर क्यों न कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले की सुनवाई शुक्रवार को फिर होगी।         
विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत की महानगर दंडाधिकारी विजेता सिंह रावत ने मनजीत सिंह जीके समेत छह आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर 24 घंटे में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने इस मामले में संज्ञेय अपराध की बात सामने आने के बाद भी एफआईआर न करने पर पुलिस को फटकार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी की दलील खारिज

कोर्ट ने संबंधित एसीपी की उस दलील को भी खारिज कर दिया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा अधिनियम की धारा 32 के मुताबिक कमेटी पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। कोर्ट ने कहा कि पुलिस कभी एक तो कभी दूसरा कारण बताकर एफआईआर दर्ज करने से बचती रही है, जिस अधिनियम का हवाला दिया गया है उस धारा में केवल दीवानी मामलों की बात की गई है।

दिल्ली पुलिस ने अपनी एटीआर में कहा कि फर्जी बिलों के एवज में चेक जारी कर 51 लाख रुपये की गबन की शिकायत सही है। मामले में आरोपियों ने दो प्रकाशकों के जरिए यह गबन किया था। किताबें खरीदने के नाम पर प्रकाशकों से बिल लिए गए और चेक जारी किए। इसके बाद यह राशि उन प्रकाशकों से नकद वापस ले ली गई। 


क्या था आरोप

शिकायतकर्ता शंटी का आरोप था कि कनाडा से एक लाख डॉलर की रकम कमेटी के एक्सिस बैंक खाते में जमा हुई थी। इस राशि को पदाधिकारियों ने निकाला लेकिन उसके बदले में भारतीय मुद्रा बैंक में जमा नहीं की। मनजीत सिंह जीके ने संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह पप्पू, पूर्व महाप्रबंधक हरजीत सिंह , प्रकाशक बावा एंड कंपनी, जोगिंदर सिंह एंड कंपनी के साथ मिलीभगत कर 51 लाख रुपये का गबन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed