फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court orders concealment of identity of minor accused in Dwarka SUV accident

Delhi NCR News: द्वारका एसयूवी दुर्घटना के नाबालिग आरोपी की पहचान छुपाने के कोर्ट ने दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
यह आदेश जेजे एक्ट के सेक्शन 77 और 74 के तहत दिया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने द्वारका में हाल ही में हुए एसयूवी दुर्घटना के 17 साल के नाबालिग आरोपी की पहचान मीडिया और अन्य संस्थाओं के सामने उजागर न करने का आदेश दिया है। हादसे में 23 साल के युवक की जान चली गई थी। न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने यूनियन ऑफ इंडिया, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया समेत संबंधित संस्थाओं को निर्देश दिया कि वे अगले आदेश तक नाबालिग का नाम, चेहरा या कोई अन्य व्यक्तिगत जानकारी प्रकाशित न करें। यह आदेश जेजे एक्ट के सेक्शन 77 और 74 के तहत दिया गया। नाबालिग के पिता की याचिका में कहा गया था कि मीडिया लगातार उनके बेटे की पहचान दिखा रही थी, जिससे परिवार को खतरा महसूस हो रहा था। हालांकि कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि पत्रकारिता और प्रेस की आजादी पर पूरी रोक नहीं लगाई जा सकती। कोर्ट ने कहा कि मीडिया को नियंत्रित करना जरूरी है, लेकिन कोई ऐसा गैग ऑर्डर नहीं दिया जा सकता, जो प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रभाव डाले। न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि निजी संस्थाओं के खिलाफ रिट पिटीशन में पूर्ण रोक संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article