कोका कोला कंपनी की दो यूनिट्स को नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में खतरनाक प्रदूषण फैलाने के चलते नोएडा स्थित कोका कोला कंपनी की दो इकाइयों को नोटिस जारी किया गया है। एनजीटी के आदेश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने नोटिस भेजा है।
कोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। मालूम हो कि सीपीसीबी और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के मुताबिक प्रदेश की 956 इकाइयां गंगा नदी में प्रदूषण फैला रही हैं।
इन यूनिटों को पता है कि नदियों में किस तरह का अवशेष जाना चाहिए फिर भी सभी उचित मानकों को ताक पर रखकर ये फैक्ट्रियां नदियों के बढ़ते प्रदूषण में योगदान देती हैं। बल्कि ये तो गंगा में उच्च स्तर का प्रदूषण फैलाने की जिम्मेदार मानी गई हैं।
बनारस और पटना की इकाइयां भी शामिल
प्रदूषण फैला रही 956 इकाइयों में हिंदुस्तान कोका कोला बिवरेज की बनारस और पटना की इकाइयां शामिल हैं। इनको सीपीसीबी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मामले पर दाखिल कृष्णकांत की याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने इकाइयों को चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है। वहीं, सिंभावली मिल के मामले पर सुनवाई 30 जून को होगी।
याचिकाकर्ता के वकील राहुल चौधरी ने बताया कि मामले में सिंभावली मिल की अलग और गंगा में प्रदूषण करने वाली अन्य इकाइयों की अलग-अलग सुनवाई हो रही है। सिंभावली वाले मामले में सुनवाई शुक्रवार को होनी है।