फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court issues notice to Eleven PNB official in Neerav Modi case

नीरव मोदी के मामले में फंसे पीएनबी के 11 अधिकारी, आरबीआई की शिकायत पर कोर्ट ने जारी किया समन

Tue, 26 Mar 2019 10:59 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 26 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Court issues notice to Eleven PNB official in Neerav Modi case
नीरव मोदी

अदालत ने 11 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर भ्रामक जानकारी देने व बैंकिंग नियम के उल्लंघन के मामले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) व उसके तत्कालीन प्रबंध निदेशक उषा अनंथसुब्रमण्यन समेत 11 वरिष्ठ अधिकारियों को समन जारी किया है। इन अधिकारियों के खिलाफ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शिकायत दायर कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन

 
पटियाला हाउस कोर्ट के महानगर दंडाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने इन सभी को समन जारी कर 24 मई को पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट के समक्ष आरबीआई की ओर से जिरह करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी, रमेश बाबू ने कहा कि सभी अधिकारियों को राशि स्थानांतरण के लिये विशेष व्यवस्था को अपनाने को कहा गया था। इसके बावजूद उन्होंने इस व्यवस्था को नहीं अपनाया और सीधे पैसे भेज दिये। 
विज्ञापन


इसकी जांच करने को भी कहा गया तो जबाब आया कि जांच कर ली गई है जबकि कोई जांच नहीं की गई थी। इन अधिकारियों ने इस तरह का झूठ कई बार बोला। इस तरह से इन अधिकारियों ने बैंकिंक कानून की घारा 46 का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने इस आधार पर अनंथसुब्रमण्यन के अलावा पूर्व कार्यकारी निदेशक आरएस संगपुरे व संजीव शरण, पूर्व महाप्रबंधक नेहल अहद व राकेश कुमार, पूर्व उप माहप्रबंधक सुनील मोहन, महाप्रबंधक आईजे अरोड़ा, सहायक महाप्रबंधक टीआर वेंकटेरन, आईपी सिंह तथा मुख्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव को समन जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed