फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   couple stuck in elevator at Greater Noida

50 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे दंपति, सायरन बजाने के बावजूद नहीं मिली मदद

Wed, 11 Jul 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 11 Jul 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
couple stuck in elevator at Greater Noida
इसी सोसायटी में फंसी लिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसायटी में सोमवार रात एक दंपति करीब 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। उनका आरोप है कि सायरन बजाने के बावजूद 30 मिनट तक कोई नहीं आया। 
विज्ञापन


आखिरी में सोसायटी के लोगों ने मदद की। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ बैठक बुलाई है। औद्योगिक सेक्टर साइट-सी स्थित मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसायटी में सिद्धार्थ त्यागी परिवार के साथ यहां रहते है। 
विज्ञापन


वे गरुग्राम की एक नामी कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार शाम वे  पत्नी के साथ बाहर गए थे। रात को दस बजे वापस सोसायटी में लौटने पर 17वें फ्लोर पर अपने मकान में जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो मंजिल पर जाने के बाद बिजली चली गई। लिफ्ट को नजदीक के किसी फ्लोर पर जाकर रुकना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीच में लिफ्ट रुकने से दोनों काफी घबरा गए। 

उस समय लिफ्ट का आपातकालीन बटन काम कर रहा था, जो बीच-बीच में बंद भी हो जाता था। बटन दबाने के बाद भी सोसायटी के सुरक्षाकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। करीब 30 मिनट तक मदद नहीं मिली। 

सोसायटी के कुछ लोग वहां पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों और सोसायटी के अन्य लोगों को जानकारी दी। सुरक्षाकर्मियों को लिफ्ट खोलने का अनुभव नहीं था। इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर करीब 20 मिनट बाद उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला गया।

सिद्धार्थ त्यागी ने बताया कि शनिवार को सोसायटी के लोगों की बैठक बुलाई गयी है। इसमें सोसायटी के समस्याओं पर चर्चा होगी और फिर इसे बिल्डर के सामने रखा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed