{"_id":"5c9868e5bdec2213ef2d22ca","slug":"couple-shot-dead-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मंदिर में दिनदहाड़े प्रेमी युगल को गोलियों से भूना, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मंदिर में दिनदहाड़े प्रेमी युगल को गोलियों से भूना, मौत
Mon, 25 Mar 2019 12:04 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: sapna singla
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:04 PM IST
मंदिर परिसर में पड़े प्रेमी जोड़े के शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में सोमवार को प्रेमी-युगल की दिनदहाड़े मंदिर में हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गाजियाबाद जिले की कोतवाली थाना इलाके में हुई है। साईं उपवन के पास एक मंदिर में सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल साईं उपवन के पास स्थित साईं मंदिर में साढ़े सात बजे दर्शन करने गए थे। दर्शन कर वापस लौटते समय अज्ञात शख्स ने मंदिर परिसर में ही उन्हें गोलियों से भून दिया।
आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। मंदिर में मौजूद पुजारी व अन्य लोगों ने गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो दोनों जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़े थे।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। युवक उत्तराखंड के गढ़वाल का रहने वाला था। उसका नाम अन्नू चौहान बताया जा रहा है, गाजियाबाद के विजय नगर में किराये पर रहकर वो गिलास बेचने का काम करता था।
यहीं कि रहने वाली एक युवती, जिसकी उम्र करीब 32 साल थी, दोनों के बीच पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को भी उनके प्रेम संबंधों की जानकारी थी। दोनों आज सुबह मंदिर में दर्शन करने आए थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।