{"_id":"5be4d64ebdec2269a7716e10","slug":"couple-killed-brother-in-law-at-noida-jarcha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी ने मिलकर बहनोई को कुल्हाड़ी से काटा, वजह जानकर चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी ने मिलकर बहनोई को कुल्हाड़ी से काटा, वजह जानकर चौंक गई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 09 Nov 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गौतमबुद्धनगर जिले के जारचा में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दंपति ने मिलकर बहनोई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
आरोपी महिला पिछले एक साल से बहनोई के साथ रहती थी। चार दिन पहले ही अपने पति के पास आई थी। पुलिस ने दंपति को हिरासत में ले लिया है। दोनों की पहचान अली हसन और पत्नी गुलशन निवासी सिलारपुर के रूप में हुई है।
मामले में अवैध संबंध की वजह से हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक सिलारपुर निवासी अली हसन तीन बेटों के साथ खुरशैदपुरा गांव में ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
उसकी बहन की शादी पहासु बुलंदशहर निवासी सलीम (50) से हुई थी। डेढ़ साल पहले बहन की मौत हो गई थी। रिश्तेदार सलीम का आनाजाना था। उसी दौरान सलीम ने हसन की पत्नी गुलशन से संबंध बना लिए। बाद में गुलशन सलीम के साथ रहने लगी। करीब एक साल साथ रहने के बाद चार दिन पहले गुलशन और सलीम अली हसन के पास आए थे।

Trending Videos
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को पति-पत्नी दोनों ने मिलकर सलीम की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। सुबह भट्ठे का मुनीम काम के लिए अली हसन को बुलाने उसकी झुग्गी पर गया तब उसे सलीम का खून से लथपथ शव झुग्गी में मिला।
अली हसन और उसकी पत्नी मौके से गायब थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों आरोपियों को भी भट्टे के नजदीक से हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली प्रभारी केके राणा ने बताया कि सलीम के अली हसन की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। एक साल से गुलशन सलीम के साथ रह रही थी। चार दिन पहले ही दोनों खुरशैदपुरा आए थे। पति पत्नी दोनों ने मिलकर सलीम की हत्या कर दी है। गुलशन का आरोप है कि सलीम उसके साथ मारपीट करता था, जिससे वह नाराज थी। मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।