पति ने पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकेलेपन के दर्द के साथ जीना कितना मुश्किल है। यह उस सुसाइड नोट में लिखे एक-एक शब्दों से पता चलता है, जो पुलिस को सेक्टर-12 के डब्ल्यू ब्लॉक में सोमवार देर रात दंपति के फ्लैट से बरामद हुए थे। मरने से पहले पति और पत्नी ने जीवन का पूरा दर्द उसमें जाहिर किया है।
पुलिस के मुताबिक, माता-पिता की मौत के बाद दंपति काफी अकेला महसूस कर रहा था। उनके कोई संतान भी नहीं थी। इसी दर्द के साथ दोनों काफी परेशानी भरी जिंदगी जी रहे थे। यही वजह है कि वे पड़ोसियों या किसी अन्य से भी ज्यादा मिलते-जुलते नहीं थे। रोहित मूल रूप मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला था और यहां पिछले 10 साल से किराये के मकान में रहा था। यहां रोहित दवाई कम्पनी में एक मेडिकल रिप्रेंटेटिव था
सेक्टर-24 थाना प्रभारी पंकज पंत के अनुसार, दंपति के रिश्तेदारों ने भी बताया कि दोनों मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रहे थे। संतान नहीं होने से भी वे काफी परेशान थे।
पति ने पहले पत्नी को मारा?
सोमवार शाम तीसरे मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने जब रश्मि को आवाज लगाई कि टैंक में पानी भर गया है तो उसका कोई जवाब नहीं आया। फिर दोबारा रात को 10.30 बजे पड़ोसी का बेटा दंपत्ति को देखने गया। जैसे ही उसने अंदर देखा रश्मि खून से लथपथ पड़ी है और रोहित पंखे से लटका हुआ था।
वहीं, सीओ सेकंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रोहित वाताल और रश्मि की मौत की सूचना के बाद उनके परिजन जम्मू व दिल्ली से नोएडा पहुंच गए थे। परिजनों ने मंगलवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पुलिस को दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अगर रिपोर्ट में हत्या के बाद खुदकुशी की बात सामने आती है तो मामले की तह में जाकर जांच की जाएगी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पति ने पहले पत्नी को मारा और इसके बाद खुदकुशी कर ली।