फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   couple committed suicide mutually

पति ने पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी?

Wed, 08 Oct 2014 05:11 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
couple committed suicide mutually

अकेलेपन के दर्द के साथ जीना कितना मुश्किल है। यह उस सुसाइड नोट में लिखे एक-एक शब्दों से पता चलता है, जो पुलिस को सेक्टर-12 के डब्ल्यू ब्लॉक में सोमवार देर रात दंपति के फ्लैट से बरामद हुए थे। मरने से पहले पति और पत्नी ने जीवन का पूरा दर्द उसमें जाहिर किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, माता-पिता की मौत के बाद दंपति काफी अकेला महसूस कर रहा था। उनके कोई संतान भी नहीं थी। इसी दर्द के साथ दोनों काफी परेशानी भरी जिंदगी जी रहे थे। यही वजह है कि वे पड़ोसियों या किसी अन्य से भी ज्यादा मिलते-जुलते नहीं थे। रोहित मूल रूप मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला था और यहां पिछले 10 साल से किराये के मकान में रहा था। यहां रोहित दवाई कम्पनी में एक मेडिकल रिप्रेंटेटिव था
विज्ञापन


सेक्टर-24 थाना प्रभारी पंकज पंत के अनुसार, दंपति के रिश्तेदारों ने भी बताया कि दोनों मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रहे थे। संतान नहीं होने से भी वे काफी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने पहले पत्नी को मारा?

couple committed suicide mutually

सोमवार शाम तीसरे मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने जब रश्मि को आवाज लगाई क‌ि टैंक में पानी भर गया है तो उसका कोई जवाब नहीं आया। फिर दोबारा रात को 10.30 बजे पड़ोसी का बेटा दंपत्ति को देखने गया। जैसे ही उसने अंदर देखा रश्मि खून से लथपथ पड़ी है और रोहित पंखे से लटका हुआ था।

वहीं, सीओ सेकंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रोहित वाताल और रश्मि की मौत की सूचना के बाद उनके परिजन जम्मू व दिल्ली से नोएडा पहुंच गए थे। परिजनों ने मंगलवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पुलिस को दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अगर रिपोर्ट में हत्या के बाद खुदकुशी की बात सामने आती है तो मामले की तह में जाकर जांच की जाएगी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पति ने पहले पत्नी को मारा और इसके बाद खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed