{"_id":"594a91af4f1c1bb7528b47b3","slug":"couple-allegation-to-safdarjung-hospital-to-exchange-kids-dna-test-clears-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने अस्पताल पर लगाया था बेटा बदलने का आरोप, DNA टेस्ट के बाद सामने आई ये कहानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती ने अस्पताल पर लगाया था बेटा बदलने का आरोप, DNA टेस्ट के बाद सामने आई ये कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल पर आरोप लगाने वाली महिला।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी जन्म होने के बाद बेटा होने का दावा करना एक दंपती को महंगा पड़ गया है। डीएनए जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि महिला ने बेटी को ही जन्म दिया था। इसके बाद सफदरजंग अस्पताल-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाने वाले दंपति और परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अर्जी स्थानीय पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के देवली गांव निवासी सोनिया ने एक जून-2017 को सफदरजंग अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन परिजनों का कहना था कि सोनिया ने बेटे को जन्म दिया है। अस्पताल प्रशासन के बार-बार कहने के बाद भी दंपति इस बात को मानने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस की मदद से अस्पताल प्रशासन ने दंपति और नवजात के डीएनए की जांच कराई गई। डीएनए जांच रिपोर्ट में यह साबित हो गया कि महिला ने बच्ची को ही जन्म दिया था। दंपति की ओर से बेटा जन्म लेने का गलत दावा किया जा रहा था।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.के.रॉय ने कहा कि इस आरोप से अस्पताल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और भर्ती दूसरे मरीजों को भी उस दिन परेशानी का सामना करना पड़ता था। लिहाजा अस्पताल प्रशासन ने बच्ची की मां सोनिया, पिता भूपेंद्र और तीन से चार परिजनों के खिलाफ सफदरजंग एंक्लेव थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी है।
शिकायत में कहा गया है कि अस्पताल पर बच्चा बदलने का झूठा आरोप लगाया गया, जिससे अस्पताल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों और नर्सेज को खूब भला-बुरा कहा गया।