{"_id":"6511e33d97dd4c86e308b2d1","slug":"counseling-for-special-spot-round-of-b-tech-program-in-ip-university-from-today-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपी: बीटेक प्रोग्राम के स्पेशल स्पाट राउंड के लिए काउंसलिंग आज से, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपी: बीटेक प्रोग्राम के स्पेशल स्पाट राउंड के लिए काउंसलिंग आज से, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
सार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) यूनिवर्सिटी में बीटेक (कोड 131) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए स्पेशल स्पाट राउंड काउंसिलिंग की प्रक्रिया मंगलवार (आज) से शुरू होगी।
विज्ञापन
आईपी यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) यूनिवर्सिटी में बीटेक (कोड 131) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए स्पेशल स्पाट राउंड काउंसिलिंग की प्रक्रिया मंगलवार (आज) से शुरू होगी। इस पाठ्यक्रम के लिए योग्य आवेदक 30 सितंबर तक 500 रुपये की काउंसिलिंग भागीदारी शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
जिन आवेदकों ने आवेदन शुल्क के 1,500 रुपये व 1 हजार रुपये की काउंसिलिंग भागीदारी फीस अभी तक जमा नहीं कराई हैं वे इसे भी 30 सितंबर तक जमा करा सकते हैं। विकल्प चयन का अवसर 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। इस दौर का परिणाम 3 अक्टूबर को आएगा। सीट आवंटन के बाद 60 हजार रुपए की पार्ट एकेडेमिक फीस 9 अक्टूबर तक जमा करनी है। 10 अक्टूबर तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना है। प्रबंधन कोटे से दाखिला ले चुके छात्र इस काउंसिलिंग में भाग नहीं ले सकते। विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन