फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Council Premier League 3.0 begins at JNU

Delhi NCR News: जेएनयू में परिषद प्रीमियर लीग 3.0 का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जेएनयू में एबीवीपी की ओर से शुक्रवार को परिषद प्रीमियर लीग 3.0 का साबरमती ग्राउंड में आगाज हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन 12 अक्तूबर तक होगा। खेलो भारत जेएनयू संयोजक रविंद्र ने कहा कि परिषद प्रीमियर लीग जेएनयू के प्रमुख वार्षिक खेल आयोजनों में से एक है जो विश्वविद्यालय में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सशक्त करता है। इस वर्ष प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों एवं छात्रावासों की टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में लगभग 16 टीमें भाग ले रहीं हैं। लीग केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि यह युवाओं में खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने का प्रयास है। खेलो भारत जेएनयू सदैव इस विचार के साथ कार्यरत है कि मैदान पर पसीना बहाने वाला प्रत्येक युवा समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनता है। यह आयोजन एबीवीपी-जेएनयू और खेलो भारत जेएनयू के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed