फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Council members created a ruckus in the Jahangirabad Municipal Board meeting

UP: जहांगीराबाद नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने किया हंगामा, 39.62 करोड़ का मूल बजट पास; देखें वीडियो

Fri, 07 Mar 2025 08:51 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 07 Mar 2025 08:51 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले की जहांगीराबाद नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आयोजित बैठक में हंगामे के बीच 39.62 करोड़ रुपये का मूल बजट पास हो गया।
 

विज्ञापन
Council members created a ruckus in the Jahangirabad Municipal Board meeting
बोर्ड बैठक में सभासदों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीराबाद नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान आयोजित बैठक में हंगामा के बीच 39.62 करोड़ रुपये का मूल बजट पास हो गया। बैठक के बाद सभासदों ने अपनी समस्याएं रखीं, लेकिन अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी बैठक हॉल से बाहर निकल गए, जिसके बाद सभासदों ने नगर पालिका परिसर में हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन




अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष दोनों ही सदन छोड़कर चले गए
नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में सभासदों के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया गया। इस दौरान 39.62 करोड़ रुपये के मूल बजट को लेकर सभासदों ने चर्चा की। मूल बजट को सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बजट पास होने के बाद सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। सभासद मनमोहन अग्रवाल का आरोप है कि चहेते सभासदों की समस्याएं तो सुनीं गईं, लेकिन इसके बाद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष दोनों ही सदन छोड़कर चले गए। 

विज्ञापन

वार्ड में केवल पांच लाख रुपये के कार्य कराए गए
इसके बाद मनमोहन अग्रवाल, सभासद कल्पना शर्मा, सभासद मुन्नी अंसारी ने हॉल से बाहर निकलकर हंगामा किया और अधिशासी अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाया। मनमोहन अग्रवाल का आरोप है कि उनके वार्ड में केवल पांच लाख रुपये के कार्य कराए गए हैं। जबकि अन्य वार्डों में कई गुना धनराशि के कार्य कराए जा रहे हैं। सभासद कल्पना शर्मा ने आरोप लगाया कि जब भी अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को समस्याएं बताते हैं, वह अनसुना कर देते हैं, जिसके चलते उनके वार्डों में रहने वाले लोग परेशान हैं। अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि जनता के हित के लिए निष्पक्ष रूप से कार्य कराया जाए।

आधे घंटे तक चली बैठक, 45.50 लाख कर वसूली की आय
करीब आधे घंटे तक चली बोर्ड बैठक में नगर पालिका को अग्रिम वर्ष में होने वाली आय व खर्च पर चर्चा की गई। अधिकारियों के मुताबिक नए वर्ष में 45.50 लाख रुपये की कर वसूली, 15वें वित्त आयोग से करीब 6.75 करोड़, राज्य वित्त आयोग से 18.23 करोड़ रुपये की आय समेत कुल 39.62 करोड़ रुपये की आय होनी है। बैठक में सभासद मनमोहन अग्रवाल, सुल्तान अंसारी, कल्पना शर्मा, मुन्नी अंसारी, धर्मेन्द्र धन्नू, रिजवान बंटी, मोहित चौधरी, शशि पाठक, ओमप्रकाश लोधी, रौबिन चौधरी मौजूद रहे।

बैठक में बजट को सर्व सम्मति से स्वीकृति दी गई है। कुछ सभासदों के परिजनों ने गलतफहमी के चलते नारेबाजी की है। सभी की नाराजगी दूर कर दी जाएगी। सभी सभासदों के वार्डो में विकास होगा। कोई पक्षपात नहीं होगा। - मणी जी सैनी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed