{"_id":"5bdad4c2bdec22699d5acf46","slug":"could-t-get-the-salary-from-10-months-two-workers-climbed-on-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः दस माह से वेतन नहीं मिला, दो कर्मचारी चढ़े टावर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः दस माह से वेतन नहीं मिला, दो कर्मचारी चढ़े टावर पर
एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 01 Nov 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस महीने से वेतन न मिलने से परेशान नोएडा प्राधिकरण के दो अस्थायी कर्मचारी सेक्टर-39 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के पास बने ऊंचे टॉवर पर चढ़ गये। इनमें से एक कर्मचारी जल विभाग में जबकि दूसरा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग में कार्यरत है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उनकी मांग है कि जब तक सभी अस्थायी कर्मचारियों को बकाया वेतन तथा अन्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक वह दोनों टावर से नीचे नही उतरेंगे।
विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अस्थायी कर्मचारी सुखबीर सिंह का कहना है कि दोनों विभागों के कर्मचारियों को पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्राधिकरण उनसे आधार कार्ड की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि वे ठेके पर काम करते हैं और ठेकेदार ही उनका वेतन भुगतान करता है तो ऐसे में आधार की क्या आवाश्यकता है ।
विज्ञापन
नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाले कर्मचारियों की पहचान जितेन्द्र एवं मनोज चौहान के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि टावर पर चढ़े कर्मचारियों को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी के अनुसार मौके पर दमकल विभाग व पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन