{"_id":"5de999458ebc3e54a856ef97","slug":"could-not-believe-husband-death-spent-two-days-with-dead-body-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत पर नहीं हुआ यकीन, शव के साथ बिताए दो दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत पर नहीं हुआ यकीन, शव के साथ बिताए दो दिन
Fri, 06 Dec 2019 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
जय कुमार, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कमला मार्केट स्थित रेलवे कॉलोनी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति की मौत के दो दिन बाद तक पत्नी यकीन नहीं कर सकी कि उसका पति इस दुनिया में नहीं है। महिला का बर्ताव परिजनों के सामने आम दिनों की तरह ही रहा।
विज्ञापन
वह शव के साथ ही अधिकतर समय कमरे में गुजारती थी। वहीं, बेटी को बीमारी का हवाला देकर कमरे में जाने से मना कर रखा था। तीसरे दिन शक होने पर बेटी ने मामा को फोन कर घर बुलाया। इसके बाद सब के एक साथ कमरे में जाने से मौत का राज खुला। बुधवार को कमला मार्केट थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली। परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त जय कुमार (59) के रूप में हुई है। वे बीते कई साल से दिल की बीमारी से ग्रस्त थे। जय कुमार रेलवे में इंजीनियर थे जबकि उनकी पत्नी मीना (55) रेलवे स्कूल में शिक्षिका है। उनकी एक बेटी है। तीन दिन पहले जय कुमार की मौत हो गई। मगर पत्नी को उनकी मौत का बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन
वह अपनी बेटी और नौकरानी को यहीं बताती रही कि पति की तबीयत खराब है और वे कमरे में आराम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें कमरे में जाने की इजाजत नहीं देती थी। मीना पूरे दिन पति के पास ही बैठकर गुजारती थी। जबकि रात में उनके पास ही सोती थी।
तीसरे दिन यानी बुधवार को बेटी हिम्मत कर अपने पिता के कमरे में गई। उसने पिता के मुंह से खून निकलते देखा तो उसे शक हुआ। उसने पिता को आवाज दी लेकिन उनकी तरफ से कोई हरकत नहीं हुई। बेटी ने उनके शरीर को हिलाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने अपने मामा को घर पर बुलाया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
जय कुमार को अस्पताल ले जाया गया जहां पता चला कि इनकी मौत करीब दो दिन पहले ही हो गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मीना की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है। जिसकी वजह से वह पति की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रही थी। उसे यकीन नहीं हो रहा है कि उसके पति अब इस दुनिया में नहीं है।