फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corruption charges on delhi police commissioner bs bassi

बीएस बस्सी पर गलत ढंग से फ्लैट खरीदने का आरोप

Fri, 04 Dec 2015 09:07 PM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
corruption charges on delhi police commissioner bs bassi

दिल्ली सरकार और पुलिस कमीश्नर के बीच तनातनी कोई नई बात नहीं लेनिक अब मामला इससे आगे बढ़ गया है। सरकार ने दिल्ली के पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी के खिलाफ भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


हालांकि बीएस बस्सी ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ साजिश है। इसके विपरीत पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों से वह घबराने वाले नहीं है और भ्रष्टाचार करने वाले बेईमानों को वह कब्रिस्तान भेज देंगे।
विज्ञापन


बीएस बस्सी के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक फ्लैट बेहद सस्ते दाम पर खरीद लिया जिसकी कीमत आज लाखों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में पुलिस कमीश्नर का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई भी शिकायत अभी तक नहीं मिली है और उन्हें भी इस बारे में मीडिया से ही पता चला है।

हालांकि उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में 25 पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं किया है।

लंबे समय से चल रहा टकराव

corruption charges on delhi police commissioner bs bassi

बता दें कि दिल्ली सरकार और पुलिस कमीश्नर को लेकर विवाद कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली सरकार दिल्ली पुलिस पर आरोप लगा चुकी है कि जानबुझकर उसके विधायकों और मंत्रियों को निशाना बनाया जा रहा है।

हाल ही में पुलिस की कार्यवाही का विरोध करने के लिए आप नेता संजय सिंह अपने विधायकों के साथ पुलिस मुख्यायल में परेड की थी और मांग की थी कि अगर उनके विधायकों के खिलाफ कोई आरोप हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

हालांकि दिल्ली पुलिस की सफाई है कि जिस भी विधायक या मंत्री के खिलाफ कोई कार्यवाई की गई है वो लिखित शिकायत और पूरी जांच के ‌बाद ही की गई है। बता दें कि अभी तक दिल्ली सरकार के पांच विधायकों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed