{"_id":"290a94bf5f411f75a1a8b9443537efb2","slug":"corrupt-policeman-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली करने के इल्जाम में एक और पुलिसवाला अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली करने के इल्जाम में एक और पुलिसवाला अरेस्ट
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Feb 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान निर्माण के दौरान मालिक से जबरन वसूली के आरोप में पुलिस की विजिलेंस ब्रांच ने हेड कांस्टेबल सुमदेव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी सितंबर 2013 में शाहदरा थाने में तैनात था। मामले में तत्कालीन एसएचओ विक्रम सिंह का भी नाम आया था। शिकायत मिलने पर दोनों को लाइन में भेजकर दिया गया है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सुमदेव की गिरफ्तारी हुई।
ब्रांच के अधिकारियों की मानें तो विक्रम सिंह के खिलाफ जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर उनकी भी गिरफ्तारी संभव है। पुलिस के मुताबिक, मामला सितंबर 2013 का है। ईस्ट गोरख पार्क (मकान नंबर-1/7284) में जोगेंद्र सिंह रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मकान बनवाना शुरू किया। आरोप है कि उस समय सुमदेव ने जोगेंद्र से मकान बनाने के एवज में रुपये मांगे। पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की।