फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corridors will be built from Samaypur Badli to Kundli and Kundli to Sonipat by DMRC

मेट्रो यात्री ध्यान दें!: अब सोनीपत तक जाएगी Delhi Metro, बनेंगे तीन नए काॅरिडोर; जान लें कहां से होगा नया रूट

Tue, 03 Sep 2024 08:17 AM IST
अनुज कुमार धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 08:17 AM IST
सार

प्रस्तावित कॉरिडोर में से सोनीपत जाने वाला काॅरिडोर दिल्ली में मेट्रो की येलो लाइन से जुड़ेगा। यह काॅरिडोर येलो लाइन के अंतिम मेट्रो स्टेशन समयपुर बदली से हरियाणा बाॅर्डर कुंडली तक 15 किलोमीटर तक होगा।

विज्ञापन
Corridors will be built from Samaypur Badli to Kundli and Kundli to Sonipat by DMRC
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की कनेक्टिविटी एनसीआर में और मजबूत होगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने काम तेजी से शुरू कर दिया है। तीन नए काॅरिडोर तैयार करने के लिए मेट्रो टोपोग्रॉफी  (स्थलाकृतिक) सर्वे कराएगी। इसके लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। यह काॅरिडोर दिल्ली से नोएडा सेक्टर-142, समयपुर बादली से कुंडली और कुंडली से सोनीपत के लिए बनाए जाऐंगे। इन काॅरिडोर निर्माण हो जाने से नोएडा में मेट्रो की कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी। साथ ही दिल्ली से सोनीपत के लिए आवाजाही करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि सोनीपत में पहली बार मेट्रो की सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन


मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, टोपोग्रॉफी सर्वे की मदद से तीनों काॅरिडोर के लिए व्यावहारिकता का अध्ययन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। निविदा आवंटित होने के बाद 12 महीने में कार्य पुरा करना है। इसके बाद डीएमआरसी निर्माण से संबंधित आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी। प्रस्तावित कॉरिडोर समयपुर बदली से हरियाणा बाॅर्डर कुंडली और इसके बाद कुंडली से सोनीपत तक बनेगा। इस काॅरिडोर के बन जाने के बाद यात्री गुरुग्राम से सीधा सोनीपत जा सकेंगे। साथ ही सोनीपत के आने वाले यात्री दिल्ली या फिर गुरुग्राम जा सकेंगे।
विज्ञापन

तीन कॉरिडोर पर चल रहा काम
मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो अपने फेज-4 के तहत तीन काॅरिडोर पर काम कर रहा है। 2019 में लगभग 65 किलोमीटर की लंबाई के तीन कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। लगभग 24,950 करोड़ की लागत से एयरोसिटी- तुगलकाबाद, आरके आश्रम मार्ग-जनक पुरी पश्चिम और मजलिस पार्क- मौजपुर कॉरिडोर का काम चल रहा है। इसमें आरके आश्रम-जनकपुरी पश्चिम कॉरिडोर काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसे इस माह शुरू करने की योजना है। वहीं एयरोसिटी- तुगलकाबाद और  मजलिस पार्क- मौजपुर कॉरिडोर 2026 में पूरा करने का लक्ष्य है।

नोएडा और दक्षिणी दिल्ली वालाें काे होगा फायदा
तुगलकाबाद से नोएडा सेक्टर-142 तक 15 किलोमीटर तक मेट्रो काॅरिडोर बनाया जाएगा। इस काॅरिडोर से दक्षिणी दिल्ली और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के आसपास रहने वाले लोग यात्रा करेंगे। यात्री नोएडा से पहले तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगे। यहां दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए मेट्रो की कनेक्टिविटी मिलेगी ही साथ में आईजीआई एयरपोर्ट जाने के लिए भी कनेक्टिविटी मिलेगी। यात्री तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से निर्माणाधीन डीएमआरसी के फेज-4 की तुगलकाबाद-एयरोसिटी लाइन से होकर आईजीआई पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली से सटे हरियाणा के सभी जिलों से जुड़ेगी मेट्रो
हरियाणा के चार जिले दिल्ली से सटे हुए हैं। इसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत शामिल है। इसमें सोनीपत छोड़कर सभी जिलों से दिल्ली मेट्रो जुड़ी हुई है। सोनीपत में मेट्रो शुरू हो जाने से दिल्ली से सटे हरियाणा के सभी जिलों में मेट्रो की कनेक्टिविटी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed