{"_id":"5c1e8fb4bdec2256b61c1cb1","slug":"corporation-was-emptying-factory-owner-death-from-heart-attack-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम खाली करा रहा था कारखाना, दिल के दौरे से मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम खाली करा रहा था कारखाना, दिल के दौरे से मालिक की मौत
Sun, 23 Dec 2018 12:55 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा के राम नगर इलाके में निगम कर्मियों ने कारखाने खाली कराने के लिए मालिक वीरेंद्र पांचाल (52) पर ऐसा दबाव बनाया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों के कहने पर शनिवार को वीरेंद्र अपना कारखाना खाली कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वीरेंद्र के परिवार ने पुलिस से किसी भी तरह की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र पांचाल परिवार के साथ 1/3732, गली नंबर-3, राम नगर में रहते थे। ग्राउंड फ्लोर पर उन्होंने कई साल से लोहा काटने की मशीनें लगा रही थीं। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ दिन से निगम कर्मी मशीनें कहीं और शिफ्ट करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
कई बार निगमकर्मी उनके घर आए। इससे वीरेंद्र काफी परेशान थे। शनिवार को वीरेंद्र ने कारखाना दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बनाई और मशीनें शिफ्ट कराने लगे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर गए।