फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corporation personnel at the Delhi Secretariat perform topless

अर्धनग्न होकर दिल्ली सचिवालय पर निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Feb 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Corporation personnel at the Delhi Secretariat perform topless
दिल्ली सचिवालय पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में तीनों नगर निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार एवं तीनों नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांगे जल्द पूरी करने की मांग की।

विज्ञापन


कर्मचारी पिछले 50 दिनों से आंदोलन कर रहे है लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं है। तीनों नगर निगम के कर्मचारियों ने एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के बैनर तले अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राजघाट से अर्धनग्न होकर दिल्ली सचिवालय की ओर मार्च किया। 

विज्ञापन

पुलिस नेे सचिवालय से कुछ दूर पहले ही उन्हें रोक दिया

Corporation personnel at the Delhi Secretariat perform topless
निगम कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस नेे सचिवालय से कुछ दूर पहले ही उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुतले की शव यात्रा भी निकाली और उसे फूंक दिया।

यूनियन के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। इसके अलावा बकाया एरियर, डीए, ट्यूशन फीस नहीं दी जा रही है। वहीं कर्मचारियों को नियमति नहीं किया जा रहा है। रिटायर्ड कर्मचारियों के लाभांशों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed