{"_id":"5794dd434f1c1b6106c4bfbb","slug":"corporation-kind-on-the-same-area-3-2-crore-work-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही क्षेत्र पर मेहरबान हुआ निगम, 3.2 करोड़ के काम मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही क्षेत्र पर मेहरबान हुआ निगम, 3.2 करोड़ के काम मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सीमाक्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से तीन पर भाजपा का कब्जा है। एक पर इनेलो और एक पर कांग्रेस विधायक काबिज हैं। इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नगर निगम के अधिकारी केवल एक ही क्षेत्र पर मेहरबान हैं।
विज्ञापन
पिछले सात माह में नगर निगम द्वारा विधानसभावार कराए गए विकास कार्यों और मंजूरी पर नजर डालें तो सबसे अधिक काम फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं। जबकि बल्लभगढ़ और तिगांव विधानसभा क्षेत्र में एक भी काम नहीं हुआ। बड़खल और एनआईटी क्षेत्र में काम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है।
विज्ञापन
निगम सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2016-17 के तहत जनवरी से जुलाई तक निगम अधिकारियों ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में खूब मेहरबानी दिखाई है। इस दौरान क्षेत्र में करीब 3.12 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए और मंजूर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
जबकि बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक भी काम नहीं हुआ है। जबकि यहां के विधायक भी सत्ता पार्टी से हैं। इस दौरान बड़खल क्षेत्र में 30 लाख के काम, एनआईटी में 52 लाख मंजूर और तिगांव विधानसभा क्षेत्र में महज साढ़े पांच लाख रुपये तक के ही विकास कार्य मंजूर किए गए हैं।
आंकड़ों पर नजर डालें तो फरीदाबाद क्षेत्र में करीब चार लाख के काम चल रहे हैं। 9 लाख के काम आवंटित किए गए हैं और 2.65 करोड़ रुपये की टेंडर निकाले गए हैं। जबकि बडख़ल में 30 लाख के काम पूरे हो चुके हैं और सवा 13 लाख रुपये के काम प्रगति पर है। एनआईटी में 14 लाख का काम चल रहा है। जबकि साढ़े 37 लाख रुपये के काम की टेंडर डाला जा चुका है।
-विकास कार्य में कोई भी भेदभाव नहीं बरता जा रहा है। जिन विधायकों ने जितना प्रयास किया होगा उसी हिसाब से विकास कार्य मंजूर किए गए होंगे। -ओपी गोयल, मुख्य अभियंता नगर निगम