फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corporation bank robbery and cashier killed, same date last year 31 lakhs robbery from ATM

दिल्ली: कैशियर की हत्या कर कॉर्पोरेशन बैंक में डकैती, पिछले साल इसी दिन उखाड़ ले गए थे एटीएम

Sat, 13 Oct 2018 05:57 AM IST
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
corporation bank robbery and cashier killed, same date last year 31 lakhs robbery from ATM

इसे इत्तेफाक कहें या साजिश, पिछले साल ही 12 अक्तूबर को बदमाश कार्पोरेशन बैंक की इसी शाखा के बाहर लगा एटीएम उखाड़कर ले गए थे। उसमें 31 लाख रुपये थे। ठीक एक साल बाद बदमाशों ने फिर 12 अक्तूबर को बैंक पर धावा बोला। इस बार कैश लूटने के साथ उन्होंने खजांची की हत्या भी कर दी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस व बैंक प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तीन-चार माह पहले फिर एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया गया था। पुलिस के सुरक्षा इंतजाम कड़े नहीं करने कारण ही बदमाशों के हौसले बुलंद हुए।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले साल हुई वारदात के दौरान बदमाशों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का पेंट स्प्रे कर दिया था। इसके बाद गैस कटर की मदद से बदमाश एटीएम उखाड़कर ले गए थे। एटीएम ले जाने के लिए बदमाश मिनी टेंपो साथ लेकर आए थे। इस मामले में आज तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इधर, डकैती की छानबीन कर रही पुलिस को जांच में पता चला है कि, बदमाशों ने महज तीन मिनट में वारदात अंजाम दिया। इसी दौरान उन्होंने संतोष की हत्या की और कैश लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक टीमें गठित
पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में आधा दर्जन से अधिक टीमें बनाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ और लोकल पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। क्राइम ब्रांच ने भी घटनास्थल का दौरा किया। देर रात तक पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की कुछ टीमों को हरियाणा भी भेजा गया है। 


संयुक्त आयुक्त, वेस्टर्न रेंज, मधुप तिवारी ने बताया कि, बैंक में कैशियर की हत्या कर लूटपाट करने के मामले में डकैती का मामला दर्ज किया गया है। बदमाशों ने 3.16 लाख रुपये कैश लूटा है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed