फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus vaccine trial on children centre admits in court clinical trial on verge of end court advise let trial be complete else it will be disaster

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- परीक्षण के बिना बच्चों को कोरोना का टीका लगाना विनाशकारी होगा

Sat, 17 Jul 2021 03:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 17 Jul 2021 03:23 AM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि परीक्षणों को पूरा हो जाने दीजिए, क्लिनिकल परीक्षणों के बिना बच्चों को टीका लगाया गया तो यह आपदा होगी।

विज्ञापन
Coronavirus vaccine trial on children centre admits in court clinical trial on verge of end court advise let trial be complete else it will be disaster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों को बिना परीक्षण कोरोना का टीका लगाना विनाशकारी होगा। परीक्षण के बाद 18 साल से कम उम्र के बच्चों के तेजी से टीकाकरण के लिए सरकार को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। पूरा राष्ट्र इसके लिए प्रतीक्षा कर रहा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि बच्चों के टीकों पर क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। परीक्षण जल्द पूरा होने वाला है। इसके बाद सरकार बच्चों के टीकाकरण के लिए नीति बनाएगी। विशेषज्ञों की अनुमति के बाद टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की खंडपीठ ने कहा कि बिना ट्रायल बच्चों को कोरोना का टीका लगाना विनाशकारी होगा। इसलिए ट्रायल पूरा होने दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के बाद बच्चों को तेजी से टीका लगाएं। खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 सितंबर की तारीख तय कर दी। हाईकोर्ट एक नाबालिग की उस याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें 12-17 आयुवर्ग के बच्चों का तुरंत टीकाकरण शुरू करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।


याचिका में कहा गया है कि बच्चों का टीकाकरण जल्द शुरू होना चाहिए क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर में उनके सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है।

एडिशनल सॉलीसीटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि दवा कंपनी जाइडस केडिला डीएनए आधारित टीका विकसित कर रही है और उसने 12-18 आयु के बच्चों पर इसका ट्रायल पूरा कर लिया है। इस टीके को वैधानिक अनुमति मिलना बाकी है। ये टीका निकट भविष्य में बच्चों के टीकाकरण के लिए उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed