फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus update tihar jail isolation cell formed screening of foreign prisoners done by doctors

तिहाड़ जेल में कोरोना की नो एंट्री, आइसोलेशन सेल बनाया, विदेशी कैदियों की हो रही स्क्रीनिंग

Sat, 14 Mar 2020 10:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 14 Mar 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update tihar jail isolation cell formed screening of foreign prisoners done by doctors
तिहाड़ जेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को लेकर तिहाड़ प्रशासन ने जेल में सतर्कता बढ़ा दी है। जेल में एक अलग से आइसोलेशन सेेल बनाया गया है। जेल में आने वाले नए कैदियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें तीन दिन तक अन्य कैदियों से अलग रखा जाता है।

विज्ञापन


तीन दिन तक रखने के बाद उन्हें वार्ड में पुराने कैदियों के पास भेज दिया जाता है। विदेशी कैदियों की विशेष जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद भारतीय कैदी विदेशी कैदियों से दूरी बना रहे हैं। हालांकि जेल प्रशासन कैदियों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल का कहना है कि अभी तक किसी भी कैदी में कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए हैं, लेकिन जेल प्रशासन ने एक आइसोलेशन सेल बना दिया है। जेल में आने वाले नए कैदियों की जांच के बाद तीन दिन तक अन्य कैदियों से अलग रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी कैदी भी जेल आ रहे हैं जिनकी जांच करवाने के बाद उन्हें अलग वार्ड में रखा जा रहा है। कैदियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है और उन्हें संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

जेल अधिकारियों के मुताबिक, कैदियों को जरूरत महसूस होने पर उन्हें मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जेल में आने वाले सभी कैदियों की स्वास्थ्य जांच की जाती है। अगर किसी कैदी में कोरोना के लक्षण पाए जाएंगे तभी उन्हें आइसोलेशन सेल में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed