{"_id":"5e8880208ebc3e76ad648ca7","slug":"coronavirus-update-pm-call-for-9-minutes-lighting-just-switch-off-lights-not-fridge-or-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 अप्रैलः सिर्फ लाइट्स करें बंद, चलने दें पंखे और फ्रिज, पीएम ने किया था ये आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 अप्रैलः सिर्फ लाइट्स करें बंद, चलने दें पंखे और फ्रिज, पीएम ने किया था ये आह्वान
Sat, 04 Apr 2020 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
संकट की इस घड़ी में देश का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल रात नौ बजे सभी से नौ मिनट लाइट बंद करने और बाल्कनी में दिए जलाने ओर मोबाइल की लाइट जलाने की अपील की है।
विज्ञापन
इसमें लोगों को इस बात का खास ख्याल रखना है कि प्रधानमंत्री की अपील पर घर की सिर्फ लाइट्स ही बंद करें जबकि पंखे, फ्रिज आदि खुले रहने दें। ऐसा न करने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि पांच अप्रैल रात्रि नौ बजे फ्रिज, कूलर, पंखे आदि बंद ना करें, सिर्फ लाइट्स ही बंद रखें। एकाएक सारे उपकरण बंद कर देने से राष्ट्रीय ग्रिड में असंतुलन आने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन
अगर एक साथ सारे उपकरण बंद हो जाएंगे तो लाइन में फाल्ट की ज्यादा संभावना है और एकाएक वोल्टेज बढ़ने से घर के उपकरण भी फुंक सकते हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी विद्युत निगम से पांच अप्रैल की रात्रि में सप्लाई बंद किये जाने की मांग कर रहे हैं, जो सम्भव नहीं है।
विद्युत निगम ने लोगों से सिर्फ लाइट्स बंद करने की अपील की है, जिससे लाइनलॉस, फाल्ट की संभावना को खत्म किया जा सके। इसको लेकर प्रदेश मुख्यालय से अपील भी जारी की गई है।