फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus update Haryana government shut all college universities till 31 march

कोरोनावायरसः हरियाणा के सभी कॉलेज-विश्वविद्यालय और पांच जिलों के स्कूल 31 मार्च तक बंद

Fri, 13 Mar 2020 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Mar 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update Haryana government shut all college universities till 31 march
मनोहर लाल खट्टर (फाइल)

कोरोना को महामारी घोषित कर चुकी हरियाणा सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए 31 मार्च तक सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में कक्षाएं या परीक्षाएं नहीं होंगी। इसके साथ ही सरकार ने पांच जिलों के स्कूलों को भी बंद करने का एलान किया है।

विज्ञापन


सरकार ने बताया है कि हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद और गुरुग्राम के सभी सरकारी और निजी स्कूल भी 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे।

छात्र सिर्फ बोर्ड परीक्षाएं, वार्षिक परीक्षाएं और मासिक परीक्षाएं देने के लिए स्कूल जाएंगे। हालांकि सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को स्कूल आना है। उपरोक्त पांच जिलों के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल सामान्य रूप से चलेंगे।
विज्ञापन


ईपीसीए चेयरमैन भूरे लाल ने बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण केंद्र का किया निरीक्षण
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में ईपीसीए चेयरमैन भूरे लाल ने शुक्रवार को सेक्टर 37 स्थित बायोटेक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अस्पतालों से  निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की जानकारी प्राप्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर  बायोटेक के  अधिकारियों के साथ ही  शासकीय व निजी अस्पतालों के  चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। भूरेलाल ने जिले के विभिन्न शासकीय व निजी अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट  के उचित निस्तारण को लेकर मौके पर मौजूद चिकित्सकों से विस्तृत पूछताछ की।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को कोरोनावायरस के खतरे के प्रति आगाह करते हुए बायो मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण का निर्देश दिया और कहा कि ईपीसीए व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों के मुताबिक बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण होना चाहिए।

ईपीसीए की टीम ने  मेदांता मेडिसिटी अस्पताल का दौरा कर  वहां के बायो मेडिकल वेस्ट  निस्तारण केंद्र  का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की सदस्य  सुनीता नारायण भी मौजूद रहीं।

उल्लेखनीय है कि 1 माह पूर्व हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले के 500 से ज्यादा निजी व शासकीय अस्पतालों को नोटिस जारी कर बायो मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण करने व इस संदर्भ में एचएसपीसीबी से अनापत्ति प्रमाणपत्र करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed