{"_id":"5e8718088ebc3e773d1883a4","slug":"coronavirus-update-delhi-son-files-complaint-against-father-for-not-following-lockdown-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे पापा लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं', बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरे पापा लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं', बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
Fri, 03 Apr 2020 04:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
corona virus lockdown
- फोटो : जी पाल
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रहा है, इसके तहत सरकार से लेकर पुलिस तक लोगों से अपने घरों में रहने की अपील कर रही है लेकिन कई लोग हैं जो इसका पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स की शिकायत उसके बेटे ने पुलिस से कर दी जिसके बाद पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एक तीस वर्षीय शख्स ने अपने पिता से परेशान होकर पुलिस को सूचना दी कि मेरे पिता लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं। वह हर रोज रात आठ बजे अपने दोस्तों के साथ घूमने निकल जाते हैं। बेटे ने शिकायत में ये भी कहा है कि पिता लॉकडाउन का पालन नहीं करते इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह घटना रजोकरी दिल्ली की है।
विज्ञापन
30 वर्षीय बेटा ऑटोमोबाइल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पुलिस का कहना है कि जांच कर दोषी पाए जाने पाने गिरफ्तार किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने बताया कि पीसीआर कॉल मिलने पर जब वह शिकायतकर्ता के घर पहुंचा तो वह अपने पिता को बार-बार अंदर जाने के लिए कह रहा था लेकिन वह नहीं मान रहा था। हेड कांस्टेबल ने भी युवक के पिता को समझाया लेकिन वह नहीं माना। इस पर बेटे ने पिता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन