प्रसिद्ध मिठाई की दुकान के मालिक, बेटा और कुक हुए कोरोना का शिकार, इलाके में रहते हैं कई IAS-IPS
- तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बंगाली मार्केट सील
- पुलिस ने बंगाली मार्केट की चारों तरफ की घेराबंदी
- बंगाली पेस्ट्री शॉप के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोल मार्केट स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान के मालिक, उनका बेटे व कुक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद बुधवार रात दस बजे बंगाली मार्केट को सील कर दिया गया है। मिठाई की दुकान के मालिक बंगाली मार्केट में रहते हैं।
तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद बंगाील मार्केट को सील कर दिया गया है। पुलिस ने बंगाली मार्केट के सभी गेट पर घेराबंदी कर दी है। बंगाली मार्केट में कई आईएएस व आईपीएस रहते हैं। ये पता किया जा रहा है कि मिठाई की दुकान पर कौन-कौन लोग आए थे। इस दुकान पर मिठाई के अलावा खाने का अन्य सामान मिलता है।
नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोल मार्केट स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान के मालिक 68 बाबरपुर, बंगाली मार्केट में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को शॉप मालिक, उनके बेटे व कुक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव आई। इसके बाद बंगाली मार्केट में हड़कंप मच गया।
दोनों को आरएमएल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद बुधवार की रात नई दिल्ली नगर पालिका परिषद(एनडीएमसी) और मध्य जिला की प्रशासनिक टीम यहां पहुंची और करीब 325 घरों में रहने वाले सदस्यों की जांच की। इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई। प्रशासन ने बुधवार रात करीब दस बजे बंगाली मार्केट को सील कर दिया।
बंगाली मार्केट के सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है और प्रवेश द्वारों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। किसी को भी न तो बाहर आने दिया जा रहा है और न ही किसी को बाहर से अंदर जाने दिया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रशासन इस बात की जांच कर रही मिठाई शॉप मालिक को आखिर कोरोना कैसे हुआ। माना जा रहा है कि मिटाई की दुकान पर बाहरी लोगों के आने के बाद मालिक, उनके बेटे व कुक कोरोना संक्रमित हो गए।
बंगाली मार्केट में कई आईएएस व आईपीएस रहते हैं
बंगाली मार्केट को जोडऩे वाले बाबर लेन, बाबर रोड, टोडरमल रोड और स्कूल लेन को कंटेनमेंट कर दिया गया है। बंगाली मार्केट में कई आईएएस व आईपीएस रहते हैं। यहां पर कई नेताओं की कोठियां भी है। ऐसे में यहां न तो किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को बाहर आने दिया जा रहा है।
बंगाली पेस्ट्री शॉप के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
बंगाली मार्केट में स्थित प्रसिद्ध बंगाली पेस्ट्री शॉप के मालिक के खिलाफ बाराखंभा थाने में सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। बाराखंभा थाने में सीआरपीसी की धारा 188 का मामला दर्ज किया गया है। बंगाली पेस्ट्री शॉप पर करीब 35 कर्मचारी व मजदूर काम करते हैं।
ये कर्मचारी दुकान की छत पर लेटे हुए थे। इन्होंने सामाजिक दूरी नहीं बनाई हुई थी। कुछ कर्मचारी दुकान के पीछे थे। इन कर्मचारियों ने भी सामाजिक दूरी नहीं बनाई हुई थी। एक कर्मचारी को बुखार आया हुआ था।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सभी कर्मचारियों को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। जिलाधिकारी तन्वी गर्ग ने एनडीएमसी को पत्र लिख बुखार से पीडि़त कर्मचारी का टेस्ट करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने नई दिल्ली के डीसीपी को पत्र जारी कर इलाके में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए निर्देश दिया है।