{"_id":"5e725be28ebc3e768c0d79a6","slug":"coronavirus-suspect-jump-from-safdarjung-hospital-died-returned-from-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस संदिग्ध ने सफदरजंग अस्पताल से कूदकर की खुदकुशी, ऑस्ट्रेलिया से आज ही लौटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस संदिग्ध ने सफदरजंग अस्पताल से कूदकर की खुदकुशी, ऑस्ट्रेलिया से आज ही लौटा था
Wed, 18 Mar 2020 11:11 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग अस्पताल में एक शख्स ने अस्पताल से कूदकर खुदकुशी कर ली। वह कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज था और आज ही सिडनी ऑस्ट्रेलिया से आया था। एयरपोर्ट से इसे अस्पताल में आज ही भर्ती कराया गया था।तनवीर सिंह नाम का ये शख्स पंजाब का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसे आज रात 9 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
हालांकि, अस्पताल के पीआरओ दिनेश नारायण ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरकर इस व्यक्ति की मौत हुई है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह कोरोनो वायरस का मरीज था या नहीं।
विज्ञापन
सिर दर्द की शिकायत के बाद संदिग्ध मरीज आईजीआई एयरपोर्ट से सफदरजंग अस्पताल लाया गया और आइसोलेशन में रखा गया था। जांच के लिए संदिग्ध मरीज का सैंपल भी लिया गया था।
विज्ञापन
देवेंद्र आर्य, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज ने सफदरजंग अस्पताल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान तनवीर सिंह के रूप में हुई है, उसे सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद आज रात 9 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।