फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus positive fled away from lnjp hospital, lookout notice issue in whole india

दिल्ली: एलएनजेपी अस्पताल से भागा कोरोना का संदिग्ध मरीज, लुकआउट जारी

Sat, 18 Apr 2020 10:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाल, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाल, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Apr 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus positive fled away from lnjp hospital, lookout notice issue in whole india
निजामुद्दीन मरकज का एक दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : जी पाल

नई दिल्ली के दिल्ली गेट स्थित लोक नायक अस्पताल से कोरोना के संदिग्ध युवक के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इससे गृहमंत्रालय समेत दिल्ली पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


दिल्ली व एनसीआर में इस संदिग्ध के नहीं मिलने पर पूरे देश में लुकआउट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने ई-मेल भेजकर व फोन कर पूरे देश के सभी राज्यों के एसएसपी को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


एसएसपी सोनीपत, हरियाणा को भी सूचना दे दी गई है। शुक्रवार शाम तक इस कोरोना संदिग्ध का कुछ पता नहीं लगा था। इस घटना के बाद लोक नायक अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुमित(बदला हुआ नाम) की उम्र 22 वर्ष है और मूलरूप से गांव पालदी खुर्द, थाना राय जिला सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है। उसे दस अप्रैल को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह अस्पताल के कोविड-19 केयर वार्ड नंबर-31 में एडमिट था। उसे कोरोना संदिग्ध होने पर 10 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में किए गए उसके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

सुमित मौका लगते ही 16 व 17 अप्रैल की रात अस्पताल के वार्ड से फरार हो गया। मध्य जिला डीसीपी की ओर से इसकी सूचना दिल्ली के सभी थानाध्यक्षों को दी गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब सुमित कहीं नहीं मिला तो इसकी सूचना देश के सभी राज्यों के एसएसपीएस को 17 अप्रैल की सुबह दे दी गई। सभी राज्यों की पुलिस से आग्रह किया गया है कि अगर संदिग्ध मिलता है तो उसे अस्पताल वापस भेजा जाए, ताकि देश में कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।

मध्य जिले के कम्युनिकेशन विभाग द्वारा एसएसपी सोनीपत व राय, सोनीपत थानाध्यक्ष को भी विशेष सूचना दी गई है। इसके बाद दिल्ली के सभी थानाध्यक्षोंं ने अपनी थाना इलाके बीट कांस्टबेल को अलर्ट कर दिया। लोक नायक अस्पताल की सूचना बढ़ा दी गई है।

डीसीपी संजय भाटिया का ये कहना है-
मध्य जिले के डीसीपी संजय भाटिया को बताया कि लोक नायक अस्पताल से कोरोना संदिग्ध रात को फरार हो गया था। वह शुक्रवार शाम तक नहीं मिला था। मरीज की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed