फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus people of jamaat quarantine in delhi ghaziabad create furore refuse treatment go shirtless front of nurse

दिल्ली-गाजियाबाद के अस्पतालों में भर्ती जमातियों ने किया हंगामा, नर्सों से अभद्रता, सीएमओ की शिकायत पर एफआईआर

Fri, 03 Apr 2020 05:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus people of jamaat quarantine in delhi ghaziabad create furore refuse treatment go shirtless front of nurse
निजामुद्दीन मरकज में फंसे लोग (फाइल फोटो) - फोटो : जी पाल

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए लोग देश के विभिन्न राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से बड़ी संख्या में दिल्ली और गाजियाबाद में भी जमात में शामिल होने वाले लोग भर्ती हैं। इन लोगों ने कल दिल्ली और गाजियाबाद दोनों जगह हंगामा किया। इस पर जिले के सीएमओ ने पुलिस को एक शिकायती पत्र भी लिखा। इसके बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन


जहां दिल्ली में इलाज करा रहे जमातियों ने टेस्ट कराने से इनकार किया, वहीं गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती 5 जमातियों ने तो हद कर दी। उन लोगों ने स्टाफ नर्सों के सामने कई बार अभद्रता की और समझाने पर चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के हंगामे के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन लोगों से कहा कि अगर तुम लोग शांत नहीं हुए तो सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने ये भी कहा कि जेल में आइसोलेशन वार्ड बन चुका है, वहीं जेल में सबका इलाज होगा। इसके बाद जमाती शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के एलएनजेपी में भर्ती जमातियों ने टेस्ट कराने से किया इनकार
दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के निदेशक डॉ. किशोर सिंह ने गुरुवार को बताया कि अभी हमारे पास कोरोना के 216 मरीज हैं, जिसमें से 188 मरीज तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। गुरुवार सुबह उन्होंने बताया था कि उनमें से हमें अब तक 24 मरीजों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मिली है, जिनमें से 23 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जो काफी चिंताजनक है।

डॉ. किशोर सिंह ने बताया कि अस्पताल में लाए गए तबलीगी जमात के कई सदस्य उनके टेस्ट और अस्पताल में भर्ती किए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसा करके उन्होंने अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। इसे देखते हुए अब उन तीन ब्लॉकों के आसपास पुलिस को तैनात किया गया है, जहां तबलीगी जमात के इन लोगों को रखा गया है।


सीएमओ ने लिखा पुलिस को शिकायती पत्र
गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती जमात के कोरोनो मरीजों के अभद्र को लेकर सीएमओ ने पुलिस से शिकायत की है। पता चला है कि अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तब्लीगी जमात के लोग नर्सों को भद्दे इशारे कर रहे हैं और वार्ड के बाहर घूम रहे हैं। नर्सों ने इसकी शिकायत की थी। उसके बाद सीएमओ ने पुलिस को पत्र लिखकर इस बात की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed