फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus outbreak in Delhi new cases and latest updates in hindi

दिल्ली में कोरोना LIVE: राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6923, पहली बार एक दिन में पांच की मौत

Sun, 10 May 2020 08:42 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 10 May 2020 08:42 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब सात हजार तक पहुंचने वाली है। पिछले 24 घंटे के अंदर मिले 381 नए संक्रमितों के कारण दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6923 हो चुकी है। इनमें से 2069 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 74 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। यहां पढ़ें दिल्ली में कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट-

विज्ञापन
Coronavirus outbreak in Delhi new cases and latest updates in hindi
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

सुलतानपुरी थाने में 9 पुलिसकर्मी संक्रमित 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि सुलतानपुरी थाने में 9 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

जामिया हॉस्टल में रहने वाले छात्र जम्मू-कश्मीर रवाना हुए



जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पीआरओ, अहमद अजीम ने जानकारी दी कि हॉस्टल में रहने वाले जम्मू और कश्मीर के छात्र, विश्वविद्यालय द्वारा व्यवस्थित एक विशेष बस द्वारा आज अपने घरों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने कोरोना अस्पतालों को किया आगाह, मौत के आंकड़ों में ना हो देरी 
दिल्ली सरकार ने रविवार को कहा कि सरकारी और निजी अस्पताल लगातार कोरोना अपडेट नहीं भेज रहे हैं। कोरोना से हुई मौत के आंकड़े, डेथ ऑडिट कमेटी को नहीं भेजे जा रहे हैं, जिसके चलते डेली रिपोर्ट में देरी आ रही है या गलत आंकड़े प्रकाशित हो रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना अस्पातलों और स्वास्थ्य सुविधाएं को आगाह किया गया है कि अगर मौत के आंकड़े बताने में देरी की गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

आईटीबीपी के 56 जवान संक्रमित 



पिछले 24 घंटे में आईटीबीपी के 56 जवान संक्रमित पाए गए हैं। सभी नए मामले दिल्ली से हैं। आईटीबीपी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 156 हुई। 

शालीमार बाग अतिरिक्त एसएचओ संक्रमित, सात पुलिसकर्मी क्वारंटीन 
डीसीपी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली विजयंता आर्या ने कहा कि अतिरिक्त एसएचओ, शालीमार बाग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद सात पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

बीएसएफ में 18 नए मामले आए सामने 
आज बीएसएफ में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 16 मामले त्रिपुरा और दो मामले दिल्ली से हैं। सीमा सुरक्षा बल में अब कुल संक्रमितों की संख्या 276 हो गई है।

गंगा राम अस्पताल में कल से शुरू होगी ओपीडी
सर गंगा राम अस्पकाल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने कहा कि अस्पताल में कल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक श्रेणीबद्ध तरीके से ओपीडी सेवाओं को फिर से शुरू करेगा। प्रत्येक डॉक्टर एक घंटे में अधिकतम चार रोगियों को देखेंगे। 

कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के मंडोली इलाके में स्थित एक कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि देश भर में ऐसे 4362 सेंटर हैं जिनमें कम लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले 346856 मरीजों को रखा जा सकता है।

पद से मुक्त किए जाएंगे एलएनजेपी स्पताल के मेडिकल डायरेक्टर
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने रविवार को दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पासी को तत्काल पद से मुक्त करने के निर्देश दिए। डॉ. पासी की उम्र 62 साल से अधिक है और एलएनजेपी अस्पताल विशेष कोविड-19 अस्पताल है। ऐसे में उन्हें संक्रमण के खतरा सबसे अधिक है। इसलिए सरकार ने उन्हें पद से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

शराब की दुकान के बाहर लगी कतार
दिल्ली सरकार द्वारा खराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 70 विशेष कोरोना शुल्क लागू किए जाने के बावजूद इसकी बिक्री पर लगाम नहीं लगी है। आज मयूर विहार फेज तीन के पास शराब की दुकान के बाहर लोग लंबी कतार में खड़े नजर आए।
 

महिला शिक्षक की कोरोना संक्रमण से मौत
उत्तरी दिल्ली क्षेत्र में राशन वितरण ड्यूटी पर तैनात एक महिला शिक्षक की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने इसकी पुष्टि की है।

24 घंटे में 381 नए मामले और पांच मौत
दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे से लेकर शनिवार रात 12 बजे के बीच राजधानी में कोरोना संक्रमण के 381 नए मामले सामने आए। वहीं एक ही दिन में पांच मौतें भी हुईं। फिलहाल दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6923 पहुंच गई है, जिनमें से 4781 सक्रिय मामले हैं। अब तक 2069 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 73 मौतें हो चुकी हैं।
 

दिल्ली से पैदल घर को निकले मजदूर, गाजियाबाद में पुलिस ने रोका
दिल्ली से पैदल ही उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित अपने गांव जाने के लिए निकले कई कामगारों को पुलिस ने गाजियाबाद में रोक लिया। सभी कामगार राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के सहारे पैदल ही घर जाने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि अब उनके पास खाने और किराया देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी तरह घर जाना है। हमारे लिए किसी तरह की बस या ट्रेन की सेवा भी नहीं है।
 

एक और इलाका कंटेनमेंट जोन से बाहर
दिल्ली में आज एक और इलाके को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर किया गया। इसी के साथ राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 83 हो गई है।

दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर पुलिस सख्त
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर सख्ती साफ नजर आ रही है। दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे से आने जाने वाले वाहनों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आवाजाही कर रहे लोगों के आईडी कार्ड और मूवमेंट पास की जांच किए बिना किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दे रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed