फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Omicron Corona Variant Cases Today in Delhi Latest News Update: total cases toll reach 20 after 10 new cases came out of these 20 10 are discharge

Delhi Omicron Variant: दिल्ली में एक दिन में ही दोगुने हो गए मामले, 12 और नए मरीज मिले

Fri, 17 Dec 2021 12:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Dec 2021 12:36 PM IST
सार

दिल्ली के लिए राहत की बात ये है कि ओमिक्रॉन के जितने नए मरीज मिले हैं उतने ही ठीक भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
Omicron Corona Variant Cases Today in Delhi Latest News Update: total cases toll reach 20 after 10 new cases came out of these 20 10 are discharge
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बुलेटिन जारी किया। इसमें उन्होंने बताया दिल्ली में ओमिक्रॉन के 10 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजधानी में इस वैरिएंट के कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। हालांकि शाम होते-होते दिल्ली के कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तब 22 हो गई जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के आंकड़े सामने आए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तमाम राज्यों में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमितों की संख्या बताई तो उसमें दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मामले 22 दिखाए गए।इसमें सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि कुल 22 ओमिक्रॉन संक्रमितों में से 10 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस तरह शुक्रवार को कुल 12 नए ओमिक्रॉन के संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन

 

 

दिल्ली: गुरुवार को सामने आए थे दो नए मरीज, 10 दिन में 10 गुना बढ़ोतरी 

दिल्ली में गुरुवार को दो और ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 हो चुकी है। इनमें से एक मरीज को छुट्टी मिल चुकी है। जबकि बाकी नौ मरीज लोकनायक अस्पताल में भर्ती हैं। राजधानी में पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज बीते पांच दिसंबर को मिला था। तब से अब तक 10 दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।





गुरुवार को अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि उनके यहां अभी तक 40 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इसलिए बिस्तरों की संख्या भी अब बढ़ाकर 100 करनी पड़ी है। 10 में से दो ओमिक्रॉन मरीज विदेश यात्रा पर नहीं गए थे। यह दोनों दिल्ली में ही संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए।

जानकारी मिली है कि एक से 15 दिसंबर के बीच नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 74 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इन सभी मरीजों को लोकनायक अस्पताल या फिर मैक्स स्मार्ट अस्पताल में भर्ती किया गया है। 74 में से अब तक करीब 35 लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है जिनमें से 10 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। इससे पहले बीते बुधवार को भी दो ओमिक्रॉन संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed