फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus lockdown live updates of 13 may in delhi noida greater noida gurugram faridabad ghaziabad bulandshahr new cases deaths special trains

Delhi-NCR Live: एम्स में कैंसर का इलाज कराने गई महिला में कोरोना की पुष्टि, दिल्ली में अब 79 कंटेनमेंट जोन

Thu, 14 May 2020 12:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 14 May 2020 12:10 AM IST
सार

लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने को है लेकिन अब भी दिल्ली-एनसीआर में कोरोना का संक्रमण थमा नहीं है। अकेले दिल्ली में ही संक्रमितों की संख्या आठ हजार के करीब पहुंच चुकी है। वहीं अब सरकारें चाह रही हैं कि लॉकडाउन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक गतिविधियों पर जोर दिया जाए और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिशें तेज की जाएं। दूसरी ओर केंद्र सरकार द्वारा जो 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं उनके जरिए भी दूसरे राज्यों में फंसे लोग अपने घर पहुंच रहे हैं और बहुत खुश हैं। आज ही पटना और अहमदाबाद से दो ट्रेनें यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंचीं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....

विज्ञापन
coronavirus lockdown live updates of 13 may in delhi noida greater noida gurugram faridabad ghaziabad bulandshahr new cases deaths special trains
स्पेशल ट्रेन से यात्री पहुंचे पटना और अहमदाबाद से दिल्ली - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में अब 79 कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 79 रह गई है। बुधवार को इस सूची में किसी नए इलाके का नाम तो नहीं जोड़ा गया अलबत्ता शाहदरा का एक और इलाका, दिलशाद गार्डन के जे, के और एल पॉकेट तथा पुरानी सीमा पुरी के जी, एच और जे ब्लॉक का नाम हटा दिया गया है। 

दिल्ली सरकार ने जारी किए संशोधित आंकड़े
दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा करीब 8000 पहुंच चुका है। बुधवार को दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोरोना से मृत मरीजों की संख्या पर हुए विवाद के बाद संशोधित आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार राजधानी में अब तक कुल 106 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार पर मौत के सही आंकड़े न बताने के आरोपों के बाद एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन में 20 मौतों का जो आंकड़ा जारी किया गया था, वह अप्रैल और मई महीने की मिली-जुली संख्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो सेवाएं शुरू करने पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बताया कि मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। जल्द ही इस बारे में सूचना जारी की जाएगी। हालांकि सेवाएं शुरू होने के बाद भी ट्रेनों और परिसर में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा।

नोएडा सेक्टर 85 के याकूबपुर गांव में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
एक तरफ नोएडा को प्रशासन ने कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है और नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर नोएडा सेक्टर 85 के याकूबपुर गांव की एक तस्वीर सामने आई है जिससे जमीनी सच्चाई की पोल खुल रही है। बुधवार को इस गांव में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं।

गुरुग्राम में पांच नए मरीज
गुरुग्राम में आज कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 166 हो गई है।

गौतमबुद्ध नगर में छह नए मामले
गौतमबुद्ध नगर जिले में आज कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 236 हो गई है। फिलहाल जिले में कोरोना के 90 सक्रिय मामले हैं।

स्टेशन पहुंचने के लिए रेलवे पुलिस करेगी बसों की व्यवस्था
विशेष रेल सेवाओं का संचालन शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से अपने गृह राज्य जा रहे हैं। बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो स्टेशन के आसपास नहीं रहते, जिसके कारण स्टेशन तक पहुंचने के लिए उन्हें सार्वजनिक साधनों से लंबा सफर करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए रेलवे पुलिस ने बसों का इंतजाम किया है।

बुलंदशहर के मुख्य चिकित्साधिकारी का तबादला
कोरोना महामारी के दौरान बुलंदशहर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु नहीं रखने पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) केएन तिवारी का मुरादाबाद तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर जिला चिकित्सालय मुरादाबाद में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. भवतोष शंखधर को बुलंदशहर के नए सीएमओ का कार्यभार सौंपा गया है।

एम्स में कैंसर का इलाज कराने गई महिला में कोरोना की पुष्टि
गाजियाबाद से एम्स में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज कराने गई महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दिल्ली से महिला को वापस कर दिया गया तो उसे संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला लोनी के बन्थला की रहने वाली है। कोरोना संदिग्धों के भेजे गए 866 में से 125 सैंपलों की रिपोर्ट रात में मिली। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। अभी भी 741 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। रविवार से नोएडा में जांच बंद होने से सैंपल मेरठ भेजे जा रहे हैं। अभी तक जिले में कुल 144 मामले मिल चुके हैं।

दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 359 मरीज 
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 12 मई रात 12 बजे तक 24 घंटे में 359 नए मामले सामने आए हैं, इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 7998 हो गई है। 24 घंटे में कुल 346 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और डेथ समरी के अनुसार इसी दौरान कुल 20 मौतें हुई हैं।

महाराष्ट्र से फरीदाबाद पहुंची बस, जमातियों के होने के शक में रोकी
महाराष्ट्र से 12 लोगों को लेकर आ रही बस को फरीदाबाद के झाड़सेतली गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बस में मेवात के मुस्लिम समुदाय के 12 लोग सवार थे और गांववालों ने जमाती होने का शक जताते हुए इन लोगों की शिकायत पुलिस से की है।

गरुग्राम से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के लिए चली विशेष श्रमिक ट्रेन
गुरुग्राम से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के लिए विशेष श्रमिक ट्रेन में सवार होकर जाने के लिए पहुंचे कृषि श्रमिकों को स्टेशन के बाहर सिविल डिफेंस वॉलंटियर फ्री टिकट तथा भोजन के पैकेट वितरित किए गए। तस्वीरों में देखें कि कैसे प्रशासन ने मजदूरों को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया।


पटना और अहमदाबाद से यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची ट्रेन
पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से आज एक स्पेशल यात्री ट्रेन लोगों को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। लोग अपने वापस आकर काफी खुश हैं। वहीं एक स्पेशल ट्रेन आज गुजरात के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से भी दिल्ली पहुंची। अहमदाबाद से दिल्ली पहुंची एक यात्री ने बताया कि यात्रा अच्छी थी और मैं खुश हूं। मैं अपनी बेटी और दामाद से मिलने गई थी लेकिन दो महीने वहीं फंसी रह गई। 


आज भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर लगी लंबी लाइन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवार सुबह भी लोगों की लंबी कतारें दिखीं। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। रेलवे ने 12वमई से 15 जोड़ी विशेष एसी ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू की हैं।

गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में खुला पहला सैंपल कलेक्शन सेंटर
गाजियाबाद में एक निजी अस्पताल(यशोदा अस्पताल) में सैंपल इकट्ठा करने के लिए पहला कोविड-19 सेंटर खोला गया है। इस अस्पताल में कोविड टेस्ट का चार्ज 4500 रुपए रखा गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed