फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown in Delhi, Noida, Ghaziabad, Faridabad, Gurugram, Greater Noida News in Hindi: New cases

डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को भोजन करा रही है दिल्ली पुलिस, DMRC 14500 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन करेगी दान

Mon, 30 Mar 2020 09:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 30 Mar 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Delhi, Noida, Ghaziabad, Faridabad, Gurugram, Greater Noida News in Hindi: New cases
- फोटो : अमर उजाला

आज देशव्यापी लॉकडाउन का छठा दिन है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में कुल 127 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 49 लोग संक्रमित हो चुके हैं, बावजूद इसके सामुदायिक फैलाव का एक भी केस सामने नहीं आया है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में 17 से 82 साल आयु तक के लोग शामिल हैं। इनमें 24 पुरुष और 15 महिला मरीज है। जहां लॉकडाउन सफल बनाने के लिए दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं, वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी आदेश जारी किया गया है कि अब शाम चार बजे के बाद कोई अपने घर से न निकले। पढ़ें दिल्ली-एनसीआर की दिनभर की अपडेट...

विज्ञापन


विज्ञापन



दिल्ली पुलिस डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को करा रही है भोजन

दिल्ली पुलिस पीआरओ ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में पुलिस 1.5 लाख से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है।  उन्होंने कहा अगर कोई आपात स्थिति मेंं है या किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे हमें हमारे हेल्पलाइन नंबर 112 या 23469526 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएमआरसी 14500 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन करेगा दान 

डीएमआरसी ने कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री राहत कोष (PM CARES) में अपने 14500 कर्मचारियों की एक दिन का मूल वेतन दान करने का फैसला लिया है। 

फरीदाबाद की नई मरीज का पति नोएडा की उसी कंपनी में काम करता है जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है
यह मरीज फरीदाबाद के सूरजकुंड की एक महिला है। महिला का पति नोएडा की सीजफायर कंपनी में काम करता है, पति की रिपोर्ट आनी बाकी है।

फरीदाबाद में सामने आया एक और पॉजिटिव मरीज
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक और पॉजिटिव मरीज सामने आया है। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 चार हो गई है। 

नोएडा में एक व्यक्ति ने अपने 50 किराएदारों का किराया माफ किया
नोएडा के बरोला के निवासी कुशल पाल ने अपने 50 किराएदारों का किराया माफ कर दिया है और उनसे विनती की है कि वह घर छोड़कर न जाएं। उन्होंने अपने किराएदारों, ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड को आटे के पैकेट भी बांटे हैं।

लोकनायक अस्पताल में देर रात 50-70 संदिग्ध मरीज हुए भर्ती
लोकनायक अस्पताल में देर रात डीटीसी बस में लगभग 50 से 70 संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं एक डॉक्टर का कहना है कि निजामुद्दीन इलाके के किसी मस्जिद में यह लोग रुके हुए थे। ये सभी जमात के लिए आए हुए थे। इसमें से कई लोग सऊदी अरब आदि देशों से भी थे। पुलिस इन्हें सबसे पहले आरएमएल अस्पताल लेकर गई थी लेकिन आरएमएल में सीट फूल होने के कारण इन्हें लोकनायक अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि अब तक करीब 106 कोरोना संक्रमित संदिग्धों को यहां भर्ती कराया जा चुका है।

नोएडा-ग्रेटर में शाम 4 बजे के बाद घर से नहीं निकल सकेगा कोई
गौतम बुद्ध नगर में शाम 4:00 बजे के बाद घर से निकलने पर पाबंदी, शाम 4:00 बजे के बाद घर से नहीं निकल सकते लोग, नोएडा में आरएएफ और पीएसी की तैनाती की गई।


गाजीपुर सर्वोदय विद्यालय में रह रहे 400 बेघर और प्रवासी मजदूर

दिल्ली के गाजीपुर में सर्वोदय कन्या विद्यालय को बेघर और प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार द्वारा एक अस्थायी होम शेल्टर में बदला गया है। दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी शैलेंद्र के. निराला यहां यूपी, बिहार और हरियाणा से लगभग 400 लोग हैं। ये लोग आनंद विहार बस टर्मिनल पर बस का इंतजार कर रहे थे।

एम्स सफदरजंग रोड पर स्थित आश्रय गृह में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया हाल
एम्स सफदरगंज रोड पर स्थित आश्रय गृह में रहने वाले एक व्यक्ति से जब न्यूज एजेंसी एएनआई ने इंतजामों को लेकर बात की तो उसने बताया कि सरकार की तरफ से दो वक्त का खाना और सेनिटाइजर दिया जा रहा है। डॉक्टर हफ्ते में दो बार जांच के लिए आते हैं। इसके अलावा हमें कोरोना से बचाव के सारे निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या
दिल्ली- 72 संक्रमित
गाजियाबाद- 7 संक्रमित
गुरुग्राम- 10 संक्रमित
फरीदाबाद- 4 संक्रमित
पलवल- 1 संक्रमित
बुलंदशहर- 1 संक्रमित
नोएडा-ग्रेटर नोएडा- 32 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed