फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus lockdown in delhi ncr new positive cases containment zone deaths in delhi gurugram ghaziabad noida greater noida faridabad bulandshahr hapur

दिल्ली : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62 मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 1640 हुई

Thu, 16 Apr 2020 06:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Apr 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown in delhi ncr new positive cases containment zone deaths in delhi gurugram ghaziabad noida greater noida faridabad bulandshahr hapur
राशन की लाइन में लगे लोग - फोटो : एएनआई

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग दिल्ली के लिए बड़ी चुनौती है। देश में दिल्ली अकेला ऐसा राज्य है, जिसका 80 फीसदी क्षेत्र रेड जोन, यानी कोरोना वायरस के आउटब्रेक दायरे में आता है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राजधानी के 11 में से 9 जिले रेड जोन के तहत घोषित किए हैं। बात अगर एनसीआर की करें तो यहां भी कोरोना के कई मामले बढ़ें हैं। पुलिसवालों से लेकर डॉक्टरों और डिलिवरी ब्वॉय तक में संक्रमण पाए जाने से स्थिति गंभीर हो गई है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 62 नए मामले, छह की मौत 

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 62 नए मामले सामने आए है, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1640 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


भगवान महावीर अस्पताल ने 68 स्टाफकर्मियों को होम क्वारंटीन पर भेजा 
भगवान महावीर अस्पताल, पीतमपुरा में 25 साल के एक मरीज (जिसकी कल मौत हो गई है) के संपर्क में आने के बाद अपने 68 डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों को होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की जांच  रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में कंटेंटमेंट जोन की संख्या बढ़कर  60 हुई 



अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार 
दिल्ली: द्वारका जिले के छावला पुलिस स्टेशन ने एंबुलेंस में अवैध शराब की तस्करी कर रहे व्यक्तियों को पकड़ा। 

न्यू अशोक नगर में दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 
दिल्ली पुलिस ने न्यू अशोक नगर में एक दुकानदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 283 के तहत सार्वजनिक रास्ते में बाधा उत्पन्न करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है।

दिल्ली के मूलचंंद फ्लाईओवर पर कंटेनर में पकड़े गए 16 लोग 



दिल्ली के मूलंचंद फ्लाईओवर पर कंटेनर में 16 लोग पकड़े गए है। रिंग रोड पर मूलचंद फ्लाईओवर के पास पुलिस ने शक होने पर ट्रक को जांच के लिए रोका। कंटेनर खोला गया तो उसमें 16 लोग निकले।

गौतमबुद्धनगर में 12 नए मामले आए सामने
जानकारी के मुतबिक गोतमबुद्धनगर जिले में कोरोनवायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। 

घर पहुंचाने का झांसा देकर दुष्कर्म 
लॉक डाउन में फंसी महिला को घर पहुंचाने का झांसा देकर कार में सामूहिक दुष्कर्म। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

बुलंदशहर में एक महिला में कोरोना की पुष्टि
बुलंदशहर में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है जिसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। शिकारपुर निवासी एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह महिला शिकारपुर के उसी चिकित्सक की पड़ोसन है, जिसकी मौत सफदरजंग अस्पताल में हो गई थी। संक्रमित महिला को खुर्जा स्तिथ कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है वहीं उसके दो बच्चों और पति को क्वारंटीन किया जा रहा है।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चांदनी महल थाने के दो सिपाही कोरोना संक्रमित
दिल्ली के चांदनी महल थाने के दो सिपाही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे बल्कि उन्होंने यूं ही अपना टेस्ट करा लिया था। अब जब यह संक्रमित पाए गए हैं तो पूरे थाने को क्वारंटीन कर दिया गया।


सत्येंद्र जैन बोले लॉकडाउन के कारण नहीं फैला ज्यादा संक्रमण
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि तीन हफ्ते का लॉकडाउन हो चुका है और अभी लगभग 17-18 दिन का लॉकडाउन बचा हुआ है, अगर लोग लॉकडाउन का ठीक से पालन करते हैं तो कोरोना वायरस को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। पिछले तीन हफ्ते से लॉकडाउन था इसलिए संक्रमण इतना ज्यादा नहीं फैला है बल्कि सीमित है। उन्होंने आगे कहा है कि, एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय संक्रमित पाया गया है, उसके संपर्क में जितने भी लोग थे उनमें से 17 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में रखा गया है और 72 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है।

राशन लेने में आ रही परेशानी
नोएडा सेक्टर-19 में राशन के लिए लाइन में लगी एक महिला इकरा ने बताया कि, 'मैं सुबह साढ़े 5 बजे से राशन के लिए लाइन में लगी हुई हूं। कल के लोग भी बचे हुए हैं इसलिए मेरा नंबर 172 लोगों के बाद आएगा। राशन कम लोगों को मिल रही है। एक को देते हैं और बाकि के नाम पर टिक मार देते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed