फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus lockdown in delhi ncr live updates new cases deaths market order

दिल्ली में 111 नए मामले, 95 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, हिंदूराव अस्पताल सील

Sun, 26 Apr 2020 12:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 26 Apr 2020 12:22 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन चल रहा है। हालांकि जिस तरह से इस दौरान कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, वह चिंताजनक है। शनिवार को दिल्ली में 111 नए मरीज सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2625 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 2252 सैंपल की जांच में 111 पॉजीटिव मिले हैं। अभी भी दिल्ली में 3709 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। यहां पढ़ें दिल्ली एनसीआर में कोरोना वायरस के सभी अपडेट-

विज्ञापन
Coronavirus lockdown in delhi ncr live updates new cases deaths market order
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदूराव अस्पताल अस्थायी रूप से सील 

विज्ञापन

दिल्ली का हिंदूराव अस्पताल अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है। एक नर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। बताया गया है कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सैनिटाइजेशन होने तक अस्पताल सील रहेगा। 

सीआरपीएफ के 15 जवानों में संक्रमण की पुष्टि
दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के एक सहायक उपनिरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल और उनके संपर्क में आए एक व्यक्ति समेत 15 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


श्रीनिवासपुरी पुलिस चौकी के दो सिपाही संक्रमित
शनिवार रात अमर कॉलोनी की श्रीनिवासपुरी पुलिस चौकी में तैनात दो सिपाहियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, एक कोरोना संदिग्ध सिपाही अभी अस्पताल में ही भर्ती है। चौकी के सात पुलिसकर्मियों को एक होटल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में कुल 95 कंटेनमेंट जोन
दिल्ली में तीन नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इनमें शालिमार गांव की गली संख्या तीन, एक्स ब्लॉक की गली संख्या 9 और यादव विला की गली संख्या एक से तीन तक के इलाकों को शामिल किया गया है।

गृहमंत्रालय के निर्देशानुसार ही खुलेंगी दुकानें
राजधानी दिल्ली में दुकानों को खोलने को लेकर दिल्ली सरकार ने केंदृय गृहमंत्रालय द्वारा जारी किए गए नवीनतम दिशानिर्देशों को लागू करने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि गैर-आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की भी अनुमति दी जाएगी। लेकिन कंटेनमेंट जोन में इन दुकानों को किसी तरह की ढील का लाभ नहीं मिलेगा। कंटेनमेंट जोन में लोगों को किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी।

दिल्ली के अलीपुर थाने का हवलदार कोरोना संक्रमित, 11 कर्मी हुए क्वारंटीन
दिल्ली के थाना अलीपुर में तैनात एक हवलदार कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद एहतियात के तौर थाने के 11 पुलिसकर्मियों को नरेला स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है।

बुलंदशहर में 10 नए संक्रमित आए सामने, कुल संख्या हुई 40
बुलंदशहर के मुख्य चिकित्साधिकारी के. एन. तिवारी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कुल 93 सैंपल की रिपोर्ट आई है जिसमें से 10 पॉजिटिव पाए गए हैं और 3 सैंपल रिपीट हैं, शेष 80 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।

नोएडा में एक और संक्रमित मिलने के बाद सेक्टर 45 सील, कुल हॉटस्पॉट हुए 40 जिन्हें तीन जोन में बांटा
नोएडा के सेक्टर 45 में आज एक संक्रमित सामने आने के बाद डीएम ने अगले आदेश तक इस इलाके को सील करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही अब गौतमबुद्ध नगर में अब 40 इलाके सील कर दिए गए हैं जिन्हें तीन जोन में बांटा गया है। ये जोन हैं रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन। रेड जोन - 17 इलाके, ऑरेंज जोन- 13 इलाके, ग्रीन जोन- 10 इलाके।


गाजियाबादः महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, मुरादनगर में की जा रही है भर्ती
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्सप्रेस गार्डन में रहने वाली महिला बाल रोग विशेषज्ञ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की जांच दिल्ली में प्राइवेट लैब में हुई थी। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि महिला को मुरादनगर में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करने के 5 दिन बाद सैम्पल लिया जाएगा क्योंकि अभी किसी भी सदस्य में कोई लक्षण नहीं है।

गृहमंत्रालय के आदेश के बाद क्या बोले सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहना है कि केंद्र सरकार ने कल रात को आदेश दिया है, उसके बारे में पता करते हैं कि क्या है। दिल्ली में 92 हॉटस्पॉट हैं, दिल्ली का कोई भी जिला पूरा सील नहीं है।  दुकान खोलने हैं या नहीं दोपहर तक इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। फैसला जो भी हो उसकी शुरुआत 30 अप्रैल के बाद ही होगी।

बंद है जामा मस्जिद
लॉकडाउन के चलते रमजान के पहले दिन बंद रहा जामा मस्जिद। सामान्य हालातों में आज के दिन जामा मस्जिद में खूब चहल-पहल रहती है। 

गृहमंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली के लक्ष्मी नगर में खुलीं दुकानेें
लॉकडाउन के लगभग एक महीने बाद लक्ष्मीनगर में हार्डवेयर की दुकानें खुलीं। संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की दुकान एवं स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत सभी दुकानों, आवासीय परिसर की दुकानों, आस-पड़ोस की दुकानों और एकल दुकानों को अब लॉकडाउन के प्रतिबंधों से छूट दी गई है। हालांकि दिल्ली सरकार ने इसे लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार आज-कल में फैसला ले लेगी।

नोएडा में बंद हैं दुकानें
नोएडा के सेक्टर-22 में जरूरी सामानों की दुकानें भी बंद हैं। डीएम ने इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया है।

दिल्लीः दरियागंज सब्जी में लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला प्रवेश
दिल्ली की दरियागंज सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोगों के हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे हैं और उनके टेम्परेचर की जांच भी की जा रही है। मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एक बार में 20 ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है।

आज से खुलेंगी रजिस्टर्ड दुकानें
गृमंत्रालय ने शनिवार सुबह से रजिस्टर्ड दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी है। हालांकि शॉपिंग मॉल्स और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अभी नहीं खुलेंगे।

ओखला सब्जी मंडी में खरीदारों को नहीं मिल रहा फल
रमजान में दिल्ली की ओखला सब्जी मंडी में जरूरी सामान की खरीदारी करते लोग। खरीदारी करने आए एक व्यक्ति ने बताया कि यहां फल नहीं मिल रहे हैं, थोड़ा बहुत ही सामान मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed