फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus lockdown delhi people will continue to get 200 unit free electricity

कोरोना के संकट काल में भी दिल्ली वालों को मिलती रहेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली

Tue, 21 Apr 2020 09:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Apr 2020 09:27 AM IST
सार

 कोरोना के संकट काल में भी दिल्ली वालों को मिलती रहेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली
-दिल्ली सरकार ने लिया फैसला, वित्तीय खर्च पर सरकारी खर्च में कटौती का नहीं पड़ेगा असर

विज्ञापन
coronavirus lockdown delhi people will continue to get 200 unit free electricity
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस के संकट काल में दिल्ली सरकार ने बेशक अपने खर्चों में भारी कटौती है, बावजूद इसके बिजली बिलों पर सब्सिडी  जारी रहेगी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने सोमवार को फैसला किया है कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए बिजली उपभोक्ताओं 200 युनिट तक मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। इस मद में बिजली वितरण कंपनियों के होने वाले खर्च की बतौर सब्सिडी भरपाई दिल्ली सरकार करेगी।
विज्ञापन


दरअसल, कोरोना वायरस का संक्रमण बढने के साथ जिस तरह से सरकार की आय कम हुई थी, उसे देखते हुए बीते दिनों दिल्ली सरकार ने फैसला किया था कि कर्मचारियों के वेतन व कोरोना वायरस से निपटने पर होने वाले खर्च के अलावा कोई खर्च नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद जरूरी होने पर वित्त विभाग की इजाजत से दूसरे किसी मद में खर्च किया जाएगा। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि कहीं बिजली पर दी जाने वाली सब्सिडी न बंद कर दी जाए।

इस संबंध में सरकार ने फैसला किया है कि 200 युनिट तक बिजली फ्री में उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी। वहीं, 400 युनिट तक खर्च करने पर पचास फीसदी की छूट मिलेगी।

इसके अलावा विभिन्न अदालतों में वकीलों के चैंबर के लिए भी घरेलू दर पर बिजली दी जाएगी। इसका फायदा बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। संकट के इस दौर में उनकी जेब पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed